{"_id":"5b01a1a74f1c1bdf408b6a08","slug":"11526833575-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास दरिया में घड़ियाल मिले सुरक्षित : महांवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास दरिया में घड़ियाल मिले सुरक्षित : महांवीर सिंह
Updated Sun, 20 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यास दरिया में घड़ियाल मिले सुरक्षित : महांवीर सिंह
बटाला। ब्यास दरिया में कीड़ी अफगाना शुगर मिल का शीरा मिलने से बड़ी तादात में मछलियां और औैर जल जीव मर गए हैं। हालांकि वन और जंगली जीव सुरक्षा विभाग की ओर से ब्यास दरिया में छोडे़ गए घड़ियाल सुरक्षित मिले हैं। इस बात की पुष्टि रविवार को वन और जंगली जीव सुरक्षा विभाग के सीनियर अधिकारी महांवीर सिंह (आईएफएस) ने की। उन्होंने बताया कि ब्यास दरिया के गगड़ेवाल इलाके में विभाग की टीमों ने घड़ियालों की खोज कर ली है, जो बिल्कुल सही है। साथ ही टीमें ब्यास दरिया में दुर्लभ प्रजातियों की डोलफिन मछलियों की खोज कर रही है, उम्मीद है कि दो दिनों में उनका पता लगा लिया जाएगा। महांवीर ने बताया कि टीमों की ओर से खोज जारी है, ताकि जल जीवों के हुए नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि दरिया से निकली मरी हुईं मछलियों को बिल्कुल न खाएं और न ही लोग पशुओं को ब्यास दरिया का पानी पिलाएं।