फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कहीं जुड़े तो नहीं संगिदध दिखने और पूर्व लांस नायक की मौत के तार

कहीं जुड़े तो नहीं संगिदध दिखने और पूर्व लांस नायक की मौत के तार

Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कहीं जुड़े तो नहीं संगिदध दिखने और पूर्व लांस नायक की मौत के तार
कहीं जुड़े तो नहीं संदिग्ध दिखने और पूर्व लांस नायक की मौत के तार
विज्ञापन

- सेना ने माधोपुर में चलाया सर्च आपरेशन, मृतक के घर जाकर भी की पूछताछ
- जिला पुलिस का दावा, दोनों घटनाओं का आपस में कोई लेना देना नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जेएंडके के सांबा में शुक्रवार सुबह तड़के संदिग्ध देखे जाने और माधोपुर में बीते दिनों पूर्व लांस नायक राम बली की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की घटना के तार आपस में जुड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, इन घटनाओं के तार जुड़ने के आसार शुक्रवार को उस समय और भी बढ़ गए जब माधोपुर सैन्य छावनी के जवानों ने माधोपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया और मृतक पूर्व लांस नायक राम बली के घर जाकर भी पूछताछ की। इतना ही नहीं शुक्रवार को आर्मी के सर्च ऑपरेशन से पहले आर्मी स्कूल माधोपुर में भी छुट्टी कर दी गई। हालांकि सेना का सर्च ऑपरेशन जेएंडके के सांबा में चार संदिग्ध देखे जाने के बाद चलाया गया। लेकिन इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान मृतक पूर्व लांस नायक के घर पूछताछ करने पहुंची सैन्य टुकड़ी को देखकर लांस नायक की हत्या के तार संदिग्ध देखे जाने की घटना के साथ खुद ब खुद ही जुड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी और जिला पुलिस ने लांस नायक राम बली की हत्या और संदिग्ध देखे जाने की घटना के तार जुड़े होने से साफ इंकार किया है।
गौरतलब है कि जेएंडके के सांबा में शुक्रवार सुबह तड़के चार संदिग्ध लोग देखे गए हैं। इसके बाद से जेएंडके की सीमा के साथ लगते पठानकोट के क्षेत्रों में भी हाई अलर्ट जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। सेना द्वारा पहले सर्च ऑपरेशन चलाना और फिर आर्मी स्कूल में छुट्टी कर देना इस बात की पुष्टि करता है। इसके अलावा सेना द्वारा पूर्व लांस नायक के घर पर पूछताछ करने से और भी कई नये सवाल खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं इस सबंधी जब एसएसपी पठानकोट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लांस नायक राम बली की मौत और संदिग्ध दिखने की घटना का आपस में कोई लेना देना नहीं है। सेना ने यदि अपना सर्च ऑपरेशन चलाया है तो वो सेना का अंदरूनी मामला है। वहीं लांस नायक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के पास आ गई है। पुलिस जांच मुकम्मल होने के बाद जो सच होगा वो सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed