फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   क्रेजी इलेवन ने ग्रीनलैंड क्रिकेट इलेवन को 5 विकेट से हराया

क्रेजी इलेवन ने ग्रीनलैंड क्रिकेट इलेवन को 5 विकेट से हराया

Sat, 09 Dec 2017 09:53 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
क्रेजी इलेवन ने ग्रीनलैंड क्रिकेट इलेवन को 5 विकेट से हराया
क्रेजी इलेवन ने ग्रीनलैंड इलेवन को हराया
विज्ञापन

39वें क्रिसमस कप का सातवां दिन, विवेक को मिला मैन आफ द मैच
पठानकोट।
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता के नेतृत्व में एसडी स्कूल के ग्राउंड में करवाए गए 39वें क्रिसमस कप के सातवें दिन हुए मैच में क्रेजी इलेवन ने ग्रीनलैंड क्रिकेट इलेवन को मात दी।
शनिवार को ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए। खिलाड़ी अरविंद्र मुन्ना ने 30 गेंदों में 8 चौके और एक छक्का मार कर 54 रन, रिंकू ने 22 गेंदों में 4 चौके लगाकर 36 रन और गौरी ने 25 गेंदों में 7 चौके लगाकर 33 रनों का सहयोग दिया।
विज्ञापन

क्रेजी इलेवन ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन बनाकर मैच जीता। इसी तरह क्रेजी इलेवन ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। क्रेजी इलेवन के विवेक को 34 रन बनाने और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। आजीवन प्रधान ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 दिसंबर को होगा। जीतने वाली टीम को डेढ़ लाख और रनरअप टीम को 51 हजार समेत आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। मौके पर चेयरमैन डा. गुरबख्श चौधरी, आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता, अमन शर्मा मुन्ना, विजय पासी, प्रेस सचिव संजय सरीन, केवल शर्मा, देवराज, तरसेम धीमान, विनोद डोगरा, शशिपाल, आरएल सोनी, गौरव पुरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -08, मैच के शुभारंभ के दौरान मुख्यातिथि खिलाडिय़ों से परिचय करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed