फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रिपीट ......मुक्खा हत्याकांड केस में नौ पुलिस कर्मियों को मिली जमानत

रिपीट ......मुक्खा हत्याकांड केस में नौ पुलिस कर्मियों को मिली जमानत

Wed, 25 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
रिपीट ......मुक्खा हत्याकांड केस में नौ पुलिस कर्मियों को मिली जमानत
मुक्खा फर्जी एनकाउंटर केस में नौ पुलिस कर्मियों को मिली जमानत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
अकाली नेता मुक्खजीत सिंह उर्फ मुक्खा के फर्जी एनकाउंटर केस में सीजेएम जसपिंदर सिंह हेर की अदालत ने नौ पुलिस कर्मियों को कच्ची जमानत दे दी है। अदालत ने केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 नवंबर मुकर्रर की है। मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
सीजेएम हेर की अदालत ने सब इंसपेक्टर हरमेश कुमार, एएसआई जोगिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, रंधीर सिंह, जसबीर सिंह, राजकुमार व सविंदर सिंह समेत कांस्टेबल मंदीप सिंह, नवजोत सिंह को कच्ची जमानत दे दी है। इसके पहले तत्कालीन डीसीपी व अमृतसर देहाती के एसएसपी परमपाल सिंह को भी सबूतों के छेड़छाड़ के मामले में जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

क्या है मामला
16 जून 2015 की बात है। वार्ड नंबर 16 के अकाली दल प्रधान मुखजीत सिंह उर्फ मुक्खा कार से वेरका से बटाला की तरफ जा रहा था। पुलिस को इस बीच सूचना थी कि वांटेड गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया किसी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयारियां कर रहा है और वह अपनी कार से वेरका चौक से बटाला की तरफ जाएगा। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी बीच पुलिस ने एक कार को आते रोका और कार में सवार चालक पर पुलिस ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं, बाद में कार में अकाली नेता मुक्खा का शव मिला। पुलिस ने इस मामले में लीपापोती की लाख कोशिशें कीं। मुक्खा के परिजन हाईकोर्ट के शरण में चले गए और पुलिस वालों के खिलाफ अलग से अपील दायर की थी। वहीं अमृतसर में भी यह केस चल रहा था। अमृतसर की अदालत ने इस फर्जी एनकाउंटर में आरोपी नौ पुलिस कर्मियों को कच्ची जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed