फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एसजीपीसी वातावरण को शुद्ध रखने के लिए शुरू करेगा छावंदार व औषधि पौधे लगाने का अभियान

एसजीपीसी वातावरण को शुद्ध रखने के लिए शुरू करेगा छावंदार व औषधि पौधे लगाने का अभियान

Wed, 02 Jan 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी वातावरण को शुद्ध रखने के लिए शुरू करेगा छावंदार व औषधि पौधे लगाने का अभियान
वातावरण की स्वच्छता के लिए शुरू होगा अभियान
विज्ञापन

एसजीपीसी व वन विभाग में हुआ समझौता
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को होगा समर्पित
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रदेश के वातावरण को शुद्ध करने के लिए सभी गुरुद्वारों, स्कूलों व कॉलेज में छायादार व आयुर्वेदिक पौधे लगाएगी। वातावरण की शुद्धता के लिए शुरू किया जा रहा यह अभियान श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित होगा। इस संदर्भ में एसजीपीसी व वन विभाग में समझौता हुआ है। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी व वन विभाग के अधिकारी राजेश गुलाटी के बीच पौधों के लगाने के बारे में चर्चा हुई। डॉ. रूप सिंह ने बताया की एसजीपीसी द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थानों व गुरुद्वारा साहिब में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। एसजीपीसी ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि इन संस्थानों में छावंदार पौधों के साथ औषधि गुणों वाले पौधे भी लगाए जाए ।एसजीपीसी वातावरण को शुद्ध रखने के लिए कई वर्षों से प्रयास कर रही है है ।इस प्रयास के अंतर्गत श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा व बरांडों में सैकड़ों पौधे लगाए गए है। एसजीपीसी अपने सभी अदारों को एक सर्कुलर जारी कर रही है जिसमें कहा जायेगा की फूलदार, छायादार व औषधि पौधे लगाने के लिए विभागों में जगह खाली की जाए । बॉक्सएसजीपीसी को बूटे फ्री दिए जायेंगे :गुलाटी वन अधिकारी ने बताया की उनका विभाग एसजीपीसी सभी बूटे फ्री दिए जायेंगे ।इन पोधो की संभाल की जिमेवारी एसजीपीसी की होगी ।डॉ रूप सिंह द्वारा रखे गए सुझाव के बाद वन विभाग ने चंदन के पौधे भी लगाने की हामी भरी है ।चन्दन के बूटे पंजाब के साथ सटे कुछ पहाड़ी इलाकों में बीतें सात-आठ सालों से लगाए जा रहे है। चंदन के बूटे होशियारपुर ,गुरदासपुर व मोहाली में लगाए जायेंगे ।इस अवसर पर मंजीत सिंह ,प्रताप सिंह, सिमरजीत सिंह कंग रविंदर सिंह रुब्बी भी मौजूद थे ।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब खोज केंद्र को ग्रांट जारी करे केंद्र सरकार
लौंगोवाल एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से कहा है की श्री गुरु नानक यूनिवर्सिटी में स्थित श्री गुरु ग्रन्थ साहिब भवन की ग्रांट तुरंत जारी की जाए। ताकि खोज केंद्र के काम में रुकावट न आए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब खोज केंद्र ने थोड़े समय में ही शानदार काम किये है। इस साल श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है । इस केंद्र द्वारा कई खोज काम किये जाने है। यह काम तभी संभव होंगे जब यह केंद्र आर्थिक रूप में मजबूत होगा ।श्री गुरु ग्रन्थ साहिब खोज केंद्र में मानवता के कल्याण के काम हो रहे है। एसजीपीसी जल्दी ही इस संदर्भ में केंद्र सरकार से सम्पर्क स्थापित करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed