{"_id":"5abbc8974f1c1bfb298b4603","slug":"111522256023-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार पाकिस्तान द्वारा रावी पार बनाये जा रहेबांध के खतरे से निपटने के लिए गंभीर नहीं-सुनील जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार पाकिस्तान द्वारा रावी पार बनाये जा रहेबांध के खतरे से निपटने के लिए गंभीर नहीं-सुनील जाखड़
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सुरक्षा पर गंभीर नहीं केंद्र: जाखड़
पाकिस्तान की ओर से रावी पर बनाये जा रहे बांध के खतरे अनदेखी का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ ने केंद्र सरकार पर देश की सुरक्षा के प्रति अनदेखी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को जारी बयान में जाखड़ ने आरोप लगाया है कि केंद्र पाकिस्तान की ओर से रावी नदी के पार अपने क्षेत्र में बनाए जा रहे बांध से सरहदी क्षेत्र में पैदा होने वाले खतरे के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले पर केंद्र सरकार को तुरंत दखल देना चाहिए।
जाखड़ ने कहा कि उन्होंने इस संबंधी लोकसभा में प्रश्न पूछा था, जिस पर जल संसाधन, नदी विकास विभाग मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने जवाब में केंद्र सरकार की ओर से एक तरह से इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि बाढ़ रोकने का काम राज्य सरकार का है। जाखड़ ने कहा कि इस बारे में उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा था कि गुरदासपुर जिले में रोसे गांव से डेरा बाबा नानक तक रावी नदी के पार पाकिस्तान की ओर से बनाए जा रहे बांध से होने वाले बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए, केंद्र सरकार क्या कर रही है।
जाखड़ ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के विचार से स्पष्ट हो गया है कि मोदी गर्वनमेंट देश की सुरक्षा और हजारों लोगों की जान माल से जुड़े इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समस्या देश की सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी है, यदि उस बांध के कारण सीमा क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा होते हैं, तो इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगी कोबरा तार को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे देश की सुरक्षा में बड़ा अंतर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और पाकिस्तान जैसा देश सरहद के पार हमारे साथ लगता है, ऐसे में इस बार्डर के प्रति केंद्र सरकार की इस तरह की ढील के खराब परिणाम निकल सकते है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस मामले से निपटने के लिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करे।