{"_id":"5a4d09264f1c1b5f078b45b4","slug":"111514998054-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशगंज गुरुद्वारा साहिब दिल्ली में मनाया गया बाबा जीवन सिंह जी का शहीदी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशगंज गुरुद्वारा साहिब दिल्ली में मनाया गया बाबा जीवन सिंह जी का शहीदी पर्व
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा जीवन सिंह का शहीदी पर्व मनाया
श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित किताब की गई रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
गुरुद्वारा शीशगंज साहिब दिल्ली में अमर शहीद बाबा जीवन सिंह का शहीदी पर्व श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से संगत ने पहुंच कर हाजिरी लगवाई।
ाहीद बाबा जीवन सिंह निष्काम सेवा सोसायटी के केंद्रीय चेयरमैन जत्थेदार अमरीक सिंह शेरगिल ने बताया कि पिछले कई सालों से सोसायटी के यह मांग चली आ रही थी कि बाबा जीवन सिंह जी का शहीदी दिवस दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने तौर पर शीशगंज गुरुद्वारा साहिब दिल्ली में मनाए। संगत की मांग को देखते हुए दिल्ली कमेटी ने अमर शहीद बाबा जीवन सिंह का पहली बार 322वां शहीदी दिवस दिल्ली में मनाने का फैसला लिया, जिसे शीशगंज गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। कीर्तनी, रागी व डाढी जत्थों ने बाबा जी का इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। बाबा भुपिंदर सिंह पटियाला वाले ने कथा की।
समागम के अंत में निष्काम सेवा सोसायटी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित रंग रेटे सिखां दियां नामक किताब भी रिलीज की। इस मौके पर सोसायटी के वाइस चेयरमैन गुरदियाल सिंह गुरदासपुर, बाबा बलबीर सिंह पटियाला वाले, उप चेयरमैन अमनदीप सिंह, सलाहकार प्रेम सिंह सोढी, गुरदासपुर से प्रधान सतनाम सिंह, अमृतसर से शहरी उप प्रधान सुखपाल सिंह शेरगिल, हरियाणा से यूथ प्रधान जोगिंदर सिंह काछवां, करनाल से प्रधान भाई घनईया सिंह, पानीपत से प्रधान सतिंदर सिंह, पटियाला से प्रधान राणा सिंह मेहरबान उपस्थित थे।