{"_id":"5b8d67cb42c7924651655ecb","slug":"101535993803-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली बौखलाहट में गलत ब्यानबाजी कर लोगो को कर रहे गुमराह-जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली बौखलाहट में गलत ब्यानबाजी कर लोगो को कर रहे गुमराह-जाखड़
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राम-रहीम के माफीनामे पर सुखबीर स्थिति स्पष्ट करें’
कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने बोला अकालियों पर हमला
कहा, अकाली बौखलाहट में गलत बयानबाजी से कर रहे गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ सोमवार को शिरोमणि अकाली दल पर तीखा सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा जस्टिस रंजीत सिंह की बेअदबी की घटनाओं पर रिपोर्ट आने के बादअकाली दल हर तरफ से घिरा महसूस कर रहा है। इससे बौखलाहट में सुखबीर बादल और अकाली दल के नेता गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जाखड़ ने विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
अपने घेराव को लेकर जाखड़ ने कहा कि धर्म की बेअदबी व लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले हर नेता का घेराव होना चाहिए। अकाली दल स्पष्ट करे कि इन सब में मेरा कोई हाथ है तो मुझे इसमें कोई एतराज नहीं कि वह मेरा घेराव करें। उन्होंने कहा डेरा राम रहीम के मामले में माफीनामा के बारे में भी सुखबीर को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि अब पार्टी के टकसाली नेता व एसजीपीसी के पूर्व प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ भी खुलकर बोले रहे हैं।
सांसद जाखड़ ने कहा कि सुखबीर बादल का कहना है कि वो रणजीत सिंह की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर रहे ह, अगर रिपोर्ट में अकाली दल का नाम नहीं है तो उसे रिजेक्ट करने का क्या मतलब। बहिबलकलां गोलीकांड को लेकर जाखड़ ने कहा कि इसके पीछे भी अकाली दल का हाथ है, ऐसा नहीं है तो सुखबीर बादल को चाहिए कि वह स्पष्ट करें कि यह गोलीकांड किसके आदेश पर हुआ, क्योंकि पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी भी अपनी जिम्मेवारी से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहिबलकलां कांड व बेअदबी की घटनाओं के मामले में अकाली दल लगातार लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
गुरदासपुर के तिब्बड़ी रोड पर रेलवे लाइन के नीचे बनने वाले अंडरब्रिज को लेकर जाखड़ ने बताया कि वह मामले को लेकर दो बार रेल मंत्री से मिलने गए हैं, उनसे मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने अपनी तरफ से सारा काम कर दिया है। रेलवे की मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें दोबारा गुरदासपुर से टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं।