फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ambulance Driver Died in Oxygen Cylinder Blast at Moga in Punjab

पंजाब में हादसा: मोगा में ऑक्सीजन सिलिंडर जांचते वक्त धमाका, एंबुलेंस चालक की मौत

Tue, 25 May 2021 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 May 2021 11:43 AM IST
सार

गांव कोकरी बेहनीवाल निवासी को घर लेकर आए एंबुलेंस ड्राइवर से परिजनों ने मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर लगाने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
Ambulance Driver Died in Oxygen Cylinder Blast at Moga in Punjab
रोष जताते चालक के परिजन और सतनाम सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोगा के गांव कोकरी वेहनीवाल में सोमवार रात करीब 12 बजे ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एंबुलेंस चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पास में खड़ा मरीज का दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक निजी एंबुलेंस चालक कोरोना पीड़ित मरीज को मोगा के निजी अस्पताल से उसके गांव कोकरी वेहनीवाल छोड़ने गया था। इस दौरान मरीज के परिवार ने एंबुलेंस चालक को ऑक्सीजन सिलिंडर चेक करने के लिए कहा। जैसे ही एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह (19) ऑक्सीजन सिलिंडर चेक करने लगा तो जोरदार धमाका हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बचन सिंह (60) कोरोना पीड़ित होने के कारण मोगा के सिद्धू अस्पताल में दाखिल थे। सोमवार को रात तबीयत अधिक खराब होने व लेवल तीन पर आने के कारण डॉक्टरों ने परिवार से लुधियाना या फिर किसी बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा। इस दौरान अस्पताल ले जाने के बजाय परिवार बचन सिंह को निजी एंबुलेंस के जरिये वापस घर गांव ले गया।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे जब एंबुलेंस चालक मरीज को छोड़कर लौटने लगा तो पारिवारिक सदस्यों ने उसे घर में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर चेक करने को कहा, ताकि रात में जरूरत पड़ने पर उन्हें कोई परेशानी न हो। इस दौरान जैसे ही सतनाम सिंह ऑक्सीजन सिलिंडर चेक करने लगा तो विस्फोट हो गया और सतनाम सिंह की मौत हो गई, जबकि पास में खड़ा बचन सिंह का दामाद सुखदीप सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिवार दोनों को उसी एंबुलेंस के जरिये मोगा के सिविल अस्पताल लाया, जहां सतनाम को डॉक्टरों ने मृत बता दिया, जबकि सुखदीप को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे के लिए परिवार ने दिया धरना

हादसे के बाद मंगलवार को दोपहर तक सिविल अस्पताल में पुलिस व प्रशासन का कोई भी अधिकारी न पहुंचने पर सतनाम का परिवार सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गया। इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह के पिता अवतार सिंह ने कहा कि उनका बेटा कोरोना की इस घड़ी में फ्रंटलाइन वर्कर था लेकिन हादसे में उसकी मौत होने के बावजूद जिला प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। सतनाम की मां भी सिविल अस्पताल में बतौर आशा वर्कर काम कर रही है।

अवतार सिंह व उनके रिश्तेदारों ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक सिविल अस्पताल के बाहर धरना दिया। इस मौके पर डीएसपी सिटी बरजिंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एंबुलेंस के मालिक ने अपनी ओर से परिवार को एक लाख 60 हजार रुपये दिए लेकिन प्रशासन ने सतनाम सिंह के परिवार के लिए कोई मुआवजा घोषित नहीं किया।

घर में सिलिंडर रखने पर होगी कार्रवाई
एसडीएम मोगा सतवंत सिंह ने कहा कि घर में ऑक्सीजन सिलिंडर रखने को लेकर बचन सिंह के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। बता दें कि जिला प्रशासन काफी पहले आदेश जारी कर चुका है कि कोई भी अपने घर में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं रख सकता और अगर किसी के पास है तो वह तुरंत सरकारी अस्पताल में जमा करवा दे।

जानकारी के अभाव में हुआ हादसा
जिस समय एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह ऑक्सीजन सिलिंडर चेक कर रहा था तो उसके साथ या वहां पर कोई भी अस्पताल का स्टाफ या माहिर नहीं था। ऐसे में हादसे का कारण जानकारी न होना भी माना जा रहा है। चूंकि सतनाम सिंह की आयु 19 वर्ष ही थी और एंबुलेंस पर ड्राइवरी करते भी करीब पांच माह ही हुए थे। थाना अजीतवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed