फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   accused opened fire on police gone to forest to recover arms in Moga

Moga: असलाह बरामद करने जंगल गई पुलिस पर आरोपी ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

Thu, 21 Nov 2024 09:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 09:44 PM IST
सार

 मोगा पुलिस आरोपी सुनील को देहरादून से पकड़ कर लाई थी। उसकी निशानदेही पर उसे लेकर असलाह बरामदगी के लिए पहुंची थी। इसी दाैरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

विज्ञापन
accused opened fire on police gone to forest to recover arms in Moga
मोगा में पुलिस पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा में वीरवार सुबह एमपी बस्ती में एक जंगल में बुधवार को उत्तराखंड से पकड़े गए आरोपी सुनील बाबा को साथ लेकर मोगा पुलिस असलाह बरामद करने गई। वहां आरोपी ने छुपाए गए असलाह से ही पुलिस पर दो गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में दो फायर किए। इसमें एक गोली आरोपी की टांग पर लगी। उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


मौके से पुलिस को दो पिस्ताैल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। सुनील बाबा पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार उर्फ बाबा पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। सुनील कुमार को मोगा पुलिस बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून से पकड़ कर लाई थी। 
विज्ञापन



Trending Videos

पुलिस को सुनील ने बताया कि उसने कुछ हथियार एमपी बस्ती के एक जंगल में पुरानी बिल्डिंग में छुपा कर रखे हैं। वीरवार सुबह जब पुलिस आरोपी सुनील को साथ लेकर हथियार बरामद करने के लिए एमपी बस्ती गई तो वहां से आरोपी ने भागने की कोशिश की। साथ ही पुलिस पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। आरोपी की एक टांग में गोली लगी। उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोपी सुनील से दो पिस्टल और 20 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 15 तारीख को मोगा में दो भाइयों पर इसने फायरिंग किया था और पुलिस उसकी तलाश करते हुए बुधवार को उत्तराखंड से उसे पकड़ने में कामयाब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed