फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A Young boy from Punjab committed suicide in Canada

Punjab: विदेश में पंजाब के युवक ने किया सुसाइड, नौकरी ना मिलने से था परेशान, स्टडी वीजा पर गया था कनाडा

Sat, 02 Aug 2025 10:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 10:59 PM IST
सार

नौकरी ना मिलने से परेशान एक युवक ने कनाडा में सुसाइड कर लिया। युवक स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वहां वह अपना खर्च चलाने के पार्ट टाइम जॉब भी करता था। कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी जिस वजह से युवक अपने घर का भी किराया नहीं दे पा रहा था। 

विज्ञापन
A Young boy from Punjab committed suicide in Canada
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

गांव पक्का नंबर एक निवासी 22 वर्षीय आकाशदीप सिंह ने कनाडा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उसके घर में मातम छाया है। आकाशदीप करीब दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपना खर्च चलाने के लिए वहां काम भी कर रहा था। कुछ महीनों से उसे काम नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


इस कारण वह अपने घर का किराया भी नहीं दे पा रहा था। मानसिक तनाव में आकर उसने कनाडा में अपने घर के गैराज में फंदा लगा लिया। आकाशदीप ने अपनी परेशानियों के बारे में परिवार को कभी नहीं बताया। उसके दोस्तों ने परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी। मृतक के पिता बोहड़ सिंह और ममेरे भाई वरिंदर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही आकाशदीप ने अपने बड़े भाई जसप्रीत सिंह समेत परिवार से बात की थी। 
विज्ञापन


उस समय वह किसी भी तनाव में नहीं लग रहा था। कनाडा में आकाशदीप के रिश्तेदार और दोस्त सोशल मीडिया के माध्यम से उसके शव को भारत लाने के लिए फंड जुटा रहे हैं। परिवार ने सरकार और प्रशासन से भी शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed