{"_id":"94-37510","slug":"Jalandhar-37510-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रिश्ते में बंधे हंसराज हंस और दलेर मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रिश्ते में बंधे हंसराज हंस और दलेर मेहंदी
Jalandhar
Updated Thu, 16 May 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में पंजाबी गायकी का डंका बजाने वाले प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस और दलेर मेहंदी रिश्तों की डोर में बंध गए।
बुधवार को होटल रेडिसन में हंस के बेटे नवराज और मेहंदी की बेटी अजीत कौर की सगाई हो गई।
नवराज और अजीत भी गायक हैं। दोनों ने बहुत कम वक्त में अपनी गायकी से खास मुकाम बना लिया है।
जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, गुरदास मान के अलावा अजीत कौर के चाचा पॉप गायक मीका, गजल गायक गुलाम अली, पंजाबी लोक गायक सरदूल सिकंदर, पंजाबी फिल्म नायिका नीतू सिंह और अशोक मस्ती के अलावा फिल्म व गायकी से जुड़ी बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।
इसके अलावा समारोह में हंस और मेहंदी परिवार के निकटवर्ती लोग भी शामिल हुए। नवराज हंस और अजीत कौर दोनों ही गायकी में लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।
नवराज हंस का गाया साडी लव स्टोरी फिल्म का गीत रब्बा केहड़ी गल दी सजा... गाना इन दिनों हर युवा की जुबां पर है।
वहीं अजीत कौर का गीत ‘मेरी शादी करा दे..’ भी हिट गानों की पंक्ति में शुमार है। मेहंदी परिवार मूल रूप से पटियाला रहने वाला है जबकि हंस का परिवार जालंधर से है।