Teachers Day: पंजाब के 77 शिक्षकों को आज मिलेगा सम्मान; 55 अध्यापकों को स्टेट अवॉर्ड, 10 को यंग टीचर अवॉर्ड
जीवन में शिक्षक की भूमिका मां की तरह है, जो बच्चों को अच्छे-बुरे का ज्ञान देकर उसे हर तरह से काबिल बनाती है। राज्य में कई ऐसे शिक्षक हैं, जो संघर्ष की आग में तपकर अशिक्षा का अंधेरा दूर कर रहे हैं।
विस्तार
पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस। यह दिन हर उस गुरु के लिए खास होता है जो अपने शिष्य के जीवन में ज्ञान की रोशनी भरता है। पंजाब सरकार वीरवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर ऐसे 77 शिक्षकों को सम्मानित करेगी। राज्य के 55 शिक्षकों को स्टेट अवॉर्ड, 10 अध्यापकों को यंग टीचर अवॉर्ड, पांच टीचर को स्पेशल टीचर अवॉर्ड और सात गुरुओं को प्रबंधकीय अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है। इन 77 शिक्षकों को राज्य सरकार शिक्षक दिवस पर सम्मानित करने जा रही है। वहीं, दो शिक्षकों को राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
यहां देखें शिक्षकों की लिस्ट
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2024/09/04/state-teacher-award-2024-selection-list-dt-492024_66d8930a8f56c.pdf