{"_id":"688e46e1294ed13e040f2a5f","slug":"5-arrested-with-13kg-heroine-in-ferozpur-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: हेरोइन की पकड़ी गई बड़ी खेप, पाकिस्तान से आती थी सप्लाई, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Crime: हेरोइन की पकड़ी गई बड़ी खेप, पाकिस्तान से आती थी सप्लाई, पांच आरोपी गिरफ्तार
Sat, 02 Aug 2025 10:42 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:42 PM IST
सार
सीआईए स्टाफ व पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 13 किलो 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
हेरोइन की खेप बरामद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईए स्टाफ व पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 13 किलो 21 ग्राम हेरोइन, 400 किलो चूरापोस्त, एक पिस्तौल व आठ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर सीआईए स्टाफ की टीम सीमावर्ती गांव मधरे के रेलवे क्रॉसिंग फाटक के नजदीक गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी गांव गोखी वाला में हेरोइन की खेप लेकर खड़े हैं। आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन मंगवाते हैं। टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपियों को काबू कर आठ किलो 301 ग्राम हेरोइन पकड़ी। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासू गट्टी राजोके के रूप में हुई। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसी तरह थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी जोगराज सिंह निवासी आसल को गिरफ्तार कर चार किलो 720 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल व आठ कारतूस बरामद किए हैं। उक्त आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों संग संबंध हैं। आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करता था। इसके अलावा जीरा पुलिस ने 400 किलोचूरा पोस्त के साथ आरोपी हरजिंदर सिंह निवासी कामल वाला व गुरविंदर सिंह निवासी कालेके हिठाड़ को काबू किया है। आरोपी राजस्थान से ट्रक में चूरापोस्त लाए थे। दोनों जीरा और फिरोजपुर में लोगों को चूरापोस्त सप्लाई करते थे।
विज्ञापन