फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   3 person dead in road accident near pathankot

सैन्य वाहन से टकराने पर स्कार्पियो में आग, तीन की मौत

Tue, 03 Sep 2013 09:50 PM IST
पठानकोट/ब्यूरो
पठानकोट/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
3 person dead in road accident near pathankot

जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पठानकोट के कौंतरपुर के पास सेना के भारी वाहन से टकराने के बाद स्कार्पियो कार में आग लग गई।

विज्ञापन


इस हादसे में पठानकोट ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह और दो सदस्यों की मौत हो गई।

घटना सोमवार रात करीब 1:00 बजे की है। ये तीनों एक स्कार्पियो गाड़ी में मीरथल से पठानकोट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कौंतरपुर के समीप इनकी गाड़ी बीच रास्ते में खड़ी सैन्य गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो गाड़ी को आग लग गई।

इस हादसे में लखविंद्र सिंह (33) निवासी दशमेश गार्डन कॉलोनी और गुरदीप सिंह दीपा (38) निवासी बजरी कंपनी की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई, जबकि चरणजीत सिंह (38) निवासी दौलतपुर ढाकी को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस सैन्य वाहन से इनकी गाड़ी टकराई, उक्त वाहन के ड्राइवर ने बीच रास्ते में ही गाड़ी खड़ी कर रखी थी और गाड़ी का कोई इंडीगेटर भी नहीं चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मामून के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि सैन्य वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे की वजह से देर रात को हाईवे भी घंटों जाम रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड पर करके यातायात को बहाल किया।

तीनों गए थे ओवरलोडिंग जांच पर
कुछ दिन पहले डमटाल की पहाड़ियों पर रेत-बजरी से भरा ओवरलोडिंग ट्राला डमटाल की पहाड़ियों में पलट गया था। इस हादसे में एक की मौत और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसके बाद पठानकोट ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाई थी। गत 28 अगस्त को ही एसोसिएशन ने पांच सदस्यीय टीम भी गठित की थी।

बैठक में फैसला लिया गया था कि यूनियन ओवरलोडिंग को रोकेगी और इस संबंधी डीसी सिब्बन सी को एक मांगपत्र भी सौंपा गया था। सोमवार रात को यह तीनों मीरथल में ओवरलोडिंग की जांच के लिए ही निकले थे।


शहादत को याद रखा जाएगा
सिविल अस्पताल में पहुंचे पठानकोट ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि प्रधान लखविंद्र सिंह ने ही इस एसोसिएशन का गठन किया था।

उन्होंने ही क्षेत्र में हो रही ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाई। प्रधान और एसोसिएशन के सदस्य उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। उनके द्वारा छेड़ी गई मुहिम को आगे भी जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed