फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   24 year old boy dies due to drug overdose in Moga

Punjab: मोगा में नशे से बुझ गया घर का चिराग, ओवरडोज से युवक की मौत, चार बहनों के इकलौता भाई था गोलू

Sun, 23 Jun 2024 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

नशे की ओवरडोज से रविवार को एक और घर का चिराग बुझ गया। मोगा के गांव बोहना में नशे की ओवरडोज से चार बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय वरिंदर सिंह उर्फ गोलू के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
24 year old boy dies due to drug overdose in Moga
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

राज्य में नशा नासूर बन गया है। नशा (ड्रग्स) हर दिन युवाओं की जिंदगियां लील रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद इसपर लगाम लगाना मुश्किल ही नहीं नामूमकिन लग रहा है। आंकड़ों की बात करें तो पंजाब में हर वर्ष नशे की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। ड्रग्स की ओवरडोज से घर उजड़ रहे हैं। मां-बाप अपने जिगर के टुकड़ों को खो रहे हैं। बावजूद युवा इन घटनाओं से सबक लेने के बजाय नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नशे की ओवरडोज से रविवार को एक और घर का चिराग बुझ गया। मोगा के गांव बोहना में नशे की ओवरडोज से चार बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय वरिंदर सिंह उर्फ गोलू के तौर पर हुई है। गोलू की बाजू पर इंजेक्शन के निशान मिले। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह पर रखवा दिया है। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों का  रो-रो कर बूरा हाल है।
विज्ञापन


मृतक वरिंदर सिंह उर्फ गोलू के चाचा गुरनाम सिंह ने बताया उसके भतीजे गोलू की नशे के ओवरडोज में मौत हुई है। उन्हें पता चला है कि सरपंच का बेटा गोलू को बोहना चौक से अपने साथ अपने खेतों में ले गया, जहां उसे नशे की टीका लगाया। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच के खेतों में उसके भतीजे का शव पड़ा है। उनके भतीजे की बाजू पर इंजेक्शन और खून का निशान भी हैं। उसके साथी उसे वहीं छोड़कर भाग गए हैं। मोगा मेहिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed