फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prom and loudspeakers will be closed today

आज से जलसे और लाउड स्पीकर होंगे बंद, इनपर भी लगेगी रोक

Thu, 02 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 02 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Prom and loudspeakers  will be closed today
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : File Photo

जिला चुनाव अधिकारी रवि भगत ने बताया कि दो फरवरी शाम पांच बजे के बाद कोई भी उम्मीदवार जलसे और लाउड स्पीकर से प्रचार नहीं कर सकेगा। 

विज्ञापन


इसका उल्लंघन करने पर दो साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सिनेमा हाल, टीवी चैनल का इस्तेमाल भी प्रचार के लिए नहीं होगा। 
विज्ञापन


डीसी ने निर्देश दिए कि चुनाव के अंतिम 48 घंटों के दौरान जिले की तमाम सीमाएं सील कर दी जाएं ताकि गैर कानूनी तस्करी एवं शरारती तत्व माहौल खराब न कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

Prom and loudspeakers  will be closed today
चुनाव - फोटो : file

इसके अलावा नशा, पैसे और हर तरह के लालच, जिनका इस्तेमाल वोट प्रभावित करने के लिए हो उसपर पैनी नजर रखी जाए। 

दो फरवरी शाम पांच बजे के बाद उम्मीदवारों के हक में आए बाहरी लोगों को जिले से बाहर जाना होगा। इसके अलावा टीवी पर पैनल चर्चा करने, एग्जिट पोल करने पर भी पाबंदी रहेगी। 

इस पर निगाह रखने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी निगाह रखेगी। डीसी ने सभी से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक कार्रवाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed