बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
25 January Audio Bulletin:Downloading WhatsApp on mobile phones not mandatory, says Delhi High Court
आज की बड़ी खबरें

25 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

25 January 2021

Play
2:2
25 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 भारतीय सेना ने चीन की घुसपैठ को किया नाकाम भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी गतिरोध  के बीच सिक्किम सीमा पर झड़प की खबर सामने आई है. यह झड़प तीन दिन पहले सिक्किम के नाकुला में हुई जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने यथास्थिति को बदलने की कोशिश की थी 2 दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन  ने यात्रा के लिए नया  दिशा निर्देश जारी किया  है सोमवार की सुबह 6 बजे से 26 जनवरी को दो बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग बंद रहेगी। 3 व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- एप डाउनलोड करना जरूरी नहीं दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई करते हुए सोमवार को कहा कि फोन में व्हाट्सएप डाउनलोड करना अनिवार्य नहीं है, ये स्वैच्छिक है। 4 कोरोना के नए स्ट्रेन के लिए टीका बनाने में जुटे ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जिन वैज्ञानिकों ने कोरोना की पहली वैक्सीन बनाने का दावा किया था। अब वही वैज्ञानिक कोरोना के नए स्ट्रेन को हावी होते देख अब नया टीका बनाने के काम में जुट गए हैं। 5 तांडव विवाद: कलाकारों और निर्देशक की जीभ काटकर लाने वालों को देंगे 1 करोड़, करणी सेना का ऐलान तांडव वेब सीरीज पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख अजय सिंह सेंगर ने कहा कि तांडव वेब सीरीज के कलाकारों और निर्देशक का जीभ काटकर लाने वालों को महाराष्ट्र करणी सेना इनाम के तौर पर 1 करोड़ रुपए देगी. 6 इंदौर: पीएनबी प्रबंधक ने 16 वर्षीय छात्रा से होटल में दुष्कर्म कर बनाया था वीडियो इंदौर में पंजाब नेशलन बैंक (पीएनबी) के मुख्य प्रबंधक को 16 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 7 बिजनौर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में भूमि संबंधी विवाद की पुरानी रंजिश एवं मुकदमेबाजी को लेकर पांच लोगों ने खेत में रखवाली कर रहे दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। 8 लॉकडाउन में अमीरों ने कमाई इतनी दौलत कि 13 करोड़ गरीबों को मिल सकते थे 94 हजार रुपये गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 35 फीसदी बढ़ गई, जबकि इस दौरान करोड़ों लोगों के लिए आजीविका का संकट पैदा हो गया। 9 इमरान खान जिन्ना की 'पहचान' गिरवी रख 500 अरब का लेंगे कर्ज आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की खस्ता हालत अब पूरी दुनिया के सामने है।। इस बीच,  पाकिस्तान की इमरान सरकार अब राजधानी इस्लामाबाद के सबसे बड़े पार्क को गिरवी रखकर 500 अरब रुपये का कर्ज लेगी। इस बात की जानकारी  पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट ने दी 10 पाक को लगा एक और झटका संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अपने सभी कर्मचारियों से कहा है कि वे सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान में पंजीकृत एयरलाइंस से सफर न करें। बता दें कि  कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी एयरलाइंस में पायलटों के फर्जी लाइसेंस की खबर सामने आई थी  

25 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed