टेलीग्राम मैसेजिंग एप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव की गिरफ्तारी के बाद एक महिला चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला ड्यूरोव की गिरफ्तारी के वक्त उनके साथ में थी। इस महिला को पावेल की प्रेमिका भी कहा जाता था। माना यह भी जा रहा है कि जूली वाविलोवा नाम की यह महिला ड्यूरोव की गिरफ्तारी का कारण हो सकती है। उनके मोसाद एजेंट होने की भी चर्चा है।
2 of 5
जूली वाविलोवा
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिप्टो कोच और स्ट्रीमर हैं जूली वाविलोवा
बताया जाता है कि वाविलोवा दुबई की एक क्रिप्टो कोच और स्ट्रीमर हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वाविलोवा को गेमिंग, क्रिप्टो, भाषाएं और मानसिकता पसंद है। वह अंग्रेजी, रूसी, स्पैनिश और अरबी भाषा जानती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 28 हजार फॉलोअर्स हैं।
3 of 5
जूली वाविलोवा इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं।
- फोटो : इंस्टाग्राम
कई जगह ड्यूरोव के साथ दिखीं
इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अजरबैजान समेत कई जगहों पर टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव के साथ दिखी हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज और हाइलाइट्स पर साझा कीं।
4 of 5
जूली वाविलोवा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्राइवेट जेट से पहुंचे थे पेरिस
पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूरोव और जूली दोनों कुछ देर पहले प्राइवेट जेट से पेरिस पहुंचे थे। इसका फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पावेल की गिरफ्तारी के बाद चर्चा है कि जूली वाविलोव ने ही जानबूझकर या अनजाने में फ्रांसीसी अधिकारियों को उन तक पहुंचाया। उनके हनीट्रैप से लेकर मोसाद एजेंट होने को लेकर भी चर्चा है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर उनकी संलिप्तता की अब तक पुष्टि नहीं है।
5 of 5
पावेल के साथ कई बार दिखीं जूली वाविलोवा।
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह हैं पावेल पर आरोप
फ्रांसीसी सीमा शुल्क से जुड़े फ्रांस के धोखाधड़ी विरोधी कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार शाम को फ्रांसीसी-रूसी अरबपति को हिरासत में लिया। 39 वर्षीय ड्यूरोव के खिलाफ टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी के कारण फ्रांसीसी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और पीडोफाइल सामग्री साझा करने के लिए किया गया। रूस में जन्मे टेलीग्राम के संस्थापक वर्तमान में दुबई में रहते हैं। माना जाता है कि दुनियाभर में टेलीग्राम के 900 मिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं।