Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
West Asia Unrest Israel vs Hezbollah Iran Support Lebanon Airstrike IDF rocket attack news in Hindi
{"_id":"66cb12da10273c3f7f0b3db1","slug":"west-asia-unrest-israel-vs-hezbollah-iran-support-lebanon-airstrike-idf-rocket-attack-news-in-hindi-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Israel vs Hezbollah: प. एशिया में हिंसक संघर्ष का खलनायक कौन, क्या इस्राइल-हिजबुल्ला तनाव के पीछे ईरान-लेबनान?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel vs Hezbollah: प. एशिया में हिंसक संघर्ष का खलनायक कौन, क्या इस्राइल-हिजबुल्ला तनाव के पीछे ईरान-लेबनान?
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:47 PM IST
सार
इस्राइल और हिजबुल्ला का टकराव चिंता का कारण है। तनाव बढ़ने के बीच हिजबुल्ला को जानना दिलचस्प है। ईरान समर्थित सशस्त्र बल हिजबुल्ला के आक्रामक तेवर क्यों चिंताजनक हैं? बदलते भूराजनीतिक माहौल और क्षेत्रीय शांति के लिहाज से इस्राइल, ईरान-लेबनान और हिजबुल्ला के रूख की अहमियत समझिए
विज्ञापन
1 of 3
इस्राइल और हिजबुल्ला का टकराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पश्चिम एशिया लगातार अशांत बना हुआ है। इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीते 10 महीने से अधिक समय से जारी है। इसी बीच ईरान समर्थित हिजबुल्ला और इस्राइल का टकराव नई चिंता को जन्म दे रहा है। हिजबुल्ला पहले भी इस्राइल के साथ एक महीने लंबी लड़ाई कर चुका है। ताजा घटनाक्रम में 300 से अधिक रॉकेट फायर किए जाने के बाद पलटवार करते हुए इस्राइल ने लेबनान के 100 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। बढ़ते तनाव और अतिसंवेदनशील भूराजनीतिक माहौल के बीच कुछ सवालों के जवाब समझना जरूरी है। मसलन, लेबनान, हिजबुल्ला और ईरान पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिहाज से क्यों अहम कारक हैं? कहां से मिलती है इस सशस्त्र संगठन को ताकत? जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब
दोनों का ताजा टकराव चिंताजनक क्यों
2 of 3
इस्राइल vs हिजबुल्ला
- फोटो : AMAR UJALA
इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच टकराव की शुरुआत पश्चिम एशिया के साथ-साथ दुनिया के लिए नई चिंता का सबब है। ऐसा इसलिए क्योंकि खबरों के मुताबिक 300 से अधिक रॉकेट हमलों से तिलमिलाए इस्राइल ने जवाबी हमले में 100 से अधिक जगहों पर रॉकेट स्ट्राइक की। हिजबुल्ला सुप्रीमो नसरल्ला स्थानीय समय के मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे इस्राइल पर हमले के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। हमलों का सीधा असर शेयर बाजार पर दिखने लगा है। हिजबुल्ला और इस्राइल के टकराव को देखते हुए फ्रांस को अपनी उड़ान रद्द करनी पड़ी है। दूसरी तरफ ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस्राइली भूभाग में हुए हवाई हमलों की सराहना की है। इससे कई मोर्चे पर तनाव बढ़ता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने यु्द्धविराम की अपील करते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।
हिजबुल्ला का सशस्त्र संगठन आतंकी वारदातों में लिप्त
3 of 3
इस्राइल के लड़ाकू विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
अमेरिका हिजबुल्ला को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है। अमेरिका के मुताबिक 1980 के दशक में हुए बम धमाकों का दोषी हिजबुल्ला, 2005 में लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिकी मरीन को निशाना बना चुका है। यूरोपीय संघ के मुताबिक हिजबुल्ला का सशस्त्र संगठन आतंकी वारदातों में लिप्त है। साल 2022 में संयुक्त राष्ट्र की एक अदालत ने 2005 बेरूत बम धमाकों के लिए हिजबुल्ला के दो सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसमें लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री राफिक हरीरी का नाम भी शामिल था, जिनकी मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।