Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Las Vegas CES 2022: most innovative technology and automobile products surprised the world, consumer electronics show
{"_id":"61d7952cf76eaf06ac381c30","slug":"las-vegas-ces-2022-most-innovative-technology-and-automobile-products-surprised-the-world-consumer-electronics-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीईएस 2022 : सबसे नायाब तकनीक और ऑटोमोबाइल उत्पादों ने दुनिया को चौंकाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीईएस 2022 : सबसे नायाब तकनीक और ऑटोमोबाइल उत्पादों ने दुनिया को चौंकाया
अमर उजाला रिसर्च टीम, लास वेगास।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 07 Jan 2022 06:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
मर्सिडीज ने कॉन्सेप्ट कार ईक्यूएक्सएक्स से पर्दा हटाया।
- फोटो : Soical Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रंग बदलती कार, सर्वाधिक माइलेज वाली ईवी से लेकर सबसे बड़ी ओएलईडी और सिनेमा दिखाने वाला चश्मा... इनके साथ धरती के सबसे बड़े टेक शो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (सीईएस)-2022 का लास वेगास में आगाज हो गया। इसमें भविष्य की टीवी, रोबोट, कारों से लेकर हर तकनीकी उत्पादों ने चौंकाया। 5-7 जनवरी तक चलने वाले सीईएस में इस बार 2,200 से ज्यादा कंपनियों ने अपने उत्पाद पेश किए हैं। इनमें से भविष्य के कुछ उत्पादों की पेश है झलकियां...
अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज वाली ई-कार
मर्सिडीज ने कॉन्सेप्ट कार ईक्यूएक्सएक्स से पर्दा हटाया। दावा है कि यह अब तक की सर्वाधिक माइलेज देने वाली ई-कार है। एक बार चार्ज पर 1,000 किमी चलती है।
इसे जापानी फोर-डोर कूप कहा जा रहा है। इसे कंपनी के फॉर्मूला 1 व फॉर्मूला ई विभाग के विशेषज्ञों ने बनाया है।
सौर ऊर्जा तकनीक पर आधारित कार के कॉम्पैक्ट आकार के कारण 100 किलोवॉट घंटा से कम क्षमता वाली बैटरी लगी है।
2 of 8
बीएमडब्ल्यू कार।
- फोटो : Social Media
बटन दबाते ही रंग बदल लेगी बीएमडब्ल्यू कार
बीएमडब्ल्यू ने बटन दबाते ही रंग बदलने कार पेश की है। डिजिटल पेपर आधारित यह ई-लिंक तकनीक किंडल या कोबो जैसे ई-रीडर्स में इस्तेमाल की जाती रही है।
बीएमडब्ल्यू ने बताया, आईएक्स ई-कार में इनोवेटिव पेंट स्कीम कलर चेंज का विकल्प है। यह शुरुआती चरण में है और बाजार में फिलहाल उपलब्ध नहीं होगा।
शो के दौरान बटन दबाते ही सफेद रंग की कार डार्क ग्रे रंग में बदल जाती है।
3 of 8
एल जी की दुनिया की सबसे बड़ी ओएलईडी टीवी।
- फोटो : Social Media
दुनिया की सबसे बड़ी ओएलईडी टीवी
सीईएस में एलजी ने 97 इंच का दुनिया का सबसे बड़ा ओएलईडी टीवी पेश किया है। पतली और हल्की स्क्रीन वाली टीवी बेहतर इमेज गुणवत्ता और उच्च ब्राइटनेस देती है।
इसमें हर पिक्सल का अपना प्रकाश स्रोत है, जिससे दूसरी रोशनी की जरूरत नहीं पड़ती।
कंपनी के मुताबिक, मांग पूरी करने के लिए 11 नए मॉडल लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जॉन डियर का ड्राइवरलेस ट्रैक्टर।
- फोटो : Social Media
जॉन डियर का ड्राइवरलेस ट्रैक्टर
जॉन डियर ने शो में स्वचालित ट्रैक्टर पेश किया है। इस साल के अंत में लॉन्च होने वाले इस ट्रैक्टर की स्टेयरिंग जीपीएस संचालित है। यह खेत में जुताई से लेकर अन्य कार्य खुद करता है। इसमें 6 स्टीरियो कैमरे और कई सेंसर लगे हैं ताकि किसान मोबाइल पर इसकी रियल टाइम निगरानी कर सके।
इसमें लगा एआई ट्रैक्टर की राह में आने वाली बाधा पर नजर रखता है। कुछ गड़बड़ होने पर तत्काल मालिक को सूचना देता है।
विज्ञापन
5 of 8
फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर : कहीं भी बनाइए सिनेमा हॉल।
- फोटो : Social Media
फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर : कहीं भी बनाइए सिनेमा हॉल
सैमसंग ने मिनी फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर पेश किया है, जो 180 डिग्री कार्ड्ले पर खड़ा हो सकता है। इससे कहीं भी 100 इंच तक की स्क्रीन तैयार कर अपना सिनेमाघर बना सकते हैं। इससे हाई रेजोल्यूशन स्क्रीन बन जाती है। वजन 830 ग्राम है।
कंपनी ने कहा, स्क्रीन 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन देता है। इसमें ऑटो फोकस और ऑटो लेवलिंग का विकल्प है। इसकी कीमत 899 डॉलर है, जो अमेरिका में कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।