इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सेमरू ज्वालामुखी फटने के कारण यहां मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है, वहीं 27 लोग अब भी लापता हैं। इसकी पुष्टि रविवार को एक टीवी चैनल के हवाले से की गई। बचाव दल ने इस दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे का शव भी निकाला। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें कई अस्पताल में भर्ती हैं। सरकार का कहना है कि ज्यादातर लोग ज्वालामुखी फटने के कारण जल गए हैं।
तस्वीरें: ज्वालामुखी फटने के बाद राख से ढक गए घर, जीवन का नामोनिशान तक नहीं, 15 लोगों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जावा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:41 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि ज्वालामुखी फटने से पहले इंडोनेशिया के टोबेलो से 259 किमी की दूरी पर उत्तर दिशा की ओर आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन