फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की दूसरी लहर से 34 करोड़ नौकरियों पर संकट, जानें कामकाज के समय पर कितना असर

Thu, 02 Jul 2020 02:53 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Jul 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus :  second wave causes crisis on 34 crore jobs, know how much effect on working hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने चेतावनी दी है कि अगर 2020 की दूसरी छमाही में कोरोना की एक और लहर आती है तो करीब 34 करोड़ नौकरियां जाने का खतरा हो सकता है। यह वैश्विक स्तर पर 11.9 फीसदी कामकाजी घंटों का नुकसान होने के बराबर है। 

Coronavirus :  second wave causes crisis on 34 crore jobs, know how much effect on working hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आईएलओ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 के दूसरी तिमाही में वैश्विक कामकाजी घंटों में 14 फीसदी की गिरावट आई है, जो करीब 40 करोड़ नौकरियां खोने के बराबर है। पूरी दुनिया में 2020 की पहली छमाही में कामकाजी घंटों में गिरावट पहले की तुलना में काफी खराब थी। बाकी बचे महीनों में इसकी रिकवरी करना काफी मुश्किल है।

Coronavirus :  second wave causes crisis on 34 crore jobs, know how much effect on working hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा कोरोना संकट में 2020 में दूसरी छमाही में भी स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रहेगी। अगर 2019 की अंतिम तिमाही से तुलना करें तो कार्यस्थलों पर पाबंदियों में ढील देने और निवेश परियोजनाओं व उपभोग में रिकवरी के चलते कामकाजी घटों में 4.9 फीसदी की कमी आई है, यह करीब 14 करोड़ फुल टाइम नौकरियों के बराबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus :  second wave causes crisis on 34 crore jobs, know how much effect on working hours
प्रतीकात्मक तस्वीर

आईएलओ के महानिदेशक गाय राइडर ने कहा, नए आंकड़े दर्शाते हैं कि बीते कुछ सप्ताहों में कई क्षेत्रों में स्थिति बहुत खराब रही है, खासतौर से विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों में। क्षेत्रीय तौर पर देखें तो दूसरी छमाही में अमेरिका में 18.3 फीसदी, यूरोप व सेंट्रल एशिया में 13.9 फीसदी, एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र में 13.5 फीसदी, अरब देशों में 13.2 फीसदी और अफ्रीका में 12.1 फीसदी कामकाजी घंटों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Coronavirus :  second wave causes crisis on 34 crore jobs, know how much effect on working hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar

अमेरिकियों ने फिर से गवाईं अपनी नौकरी, जर्मनी में बेरोजगारी
कोविड-19 मामलों में नवीनतम वृद्धि के बीच हफ्तों पहले फिर से खुलने वाले कारोबार को एक बार फिर से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। देश भर के लाखों अमेरिकी अब घर लौट रहे हैं। द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए कांग्रेस का झुकाव कम होता दिख रहा है। इस बीच, होटल श्रृंखला, निर्माण फर्म और मूवी थिएटर आदि कंपनियों ने को अब अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। कई गवर्नर ने कुछ मामलों में नए सुरक्षा प्रतिबंध जारी कर दिए हैं, पहले हफ्ते के बाद ही दिशा-निर्देशों का पहला दौर शुरू हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed