फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पुलिस ने गप्पू, टप्पू और चिंटू को किया गिरफ्तार, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 12 Jul 2024 12:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 12 Jul 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Viral Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



जुआ खेलने के जुर्म में पुलिस ने गप्पू, टप्पू और चिंटू को गिरफ्तार कर लिया
जेल ले जाकर तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आई: भौं-भौं
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आई- म्याऊं म्याऊं
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आई,
फिर तीन-चार बार और लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आई
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से गप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू!

Viral Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : Istock
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। 
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
 
Viral Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule In Hindi
jokes - फोटो : Amar Ujala
सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का 
लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी? 
लड़की- कहां? 
लड़का- जहां तुम कहो
लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं 
लड़का- लो बताओ, अब बंदा अपनी 
बहन से मजाक भी नहीं कर सकता
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा।
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है।
विज्ञापन
Viral Funny Jokes In Hindi Read Majedar Chutkule In Hindi
jokes - फोटो : istock
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, 
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी! 
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed