Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में चार की मौत: शादी से हंसी खुशी लौट रहे थे, अचानक खाई में जा गिरा बरातियों से भरा वाहन, तस्वीरें

Tue, 17 Nov 2026 08:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Nov 2026 08:12 PM IST
सार

सभी लोग पोखरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस रांसी लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Accident In Rudraprayag Vehicle carrying wedding guests plunged into gorge Four dead
रुद्रप्रयाग में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जनपद अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी में मंगलवार देर रात कंडारा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वाहन में सवार लोग पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 10 लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हुई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।



पुलिस ने बताया वाहन रांसी-क्षेत्र का था। सभी लोग पोखरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस रांसी लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना बांसवाड़ा–मोहनखाल मोटर मार्ग पर बांसवाड़ा कंडारा मार्ग पर हनुमान मंदिर के नजदीक हुई। वाहन बराती लेकर बांसवाड़ा की ओर आ रहा था।

UK Top News: तीन हादसों में 14 लोगों की मौत, अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम की बड़ी घोषणा

Trending Videos
Accident In Rudraprayag Vehicle carrying wedding guests plunged into gorge Four dead
रुद्रप्रयाग में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने घायलों का रेस्क्यू किया। 108 आपातकालीन सेवा अस्पताल पहुंचाया। छह घायलों में से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

Accident In Rudraprayag Vehicle carrying wedding guests plunged into gorge Four dead
रुद्रप्रयाग में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना की सूचना अगस्त्यमुनि कोतवाली प्रभारी गुमान सिंह नेगी और कांस्टेबल सोनू गोदियाल पुलिस बल व रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पूर्व विधायक मनोज रावत जिला पंचायत सदस्य कंडारा अजयवीर भंडारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident In Rudraprayag Vehicle carrying wedding guests plunged into gorge Four dead
रुद्रप्रयाग में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं चिकित्साधिकारी डा मनीष कुमार ने बताया कि चारो मृतकों का जिला चिकित्सालय में पीएम कर शव दाेपहर एक बजे तक परिजनों को सौंपे दिये गये।

मृतकों की सूची
1. कुंवर सिंह 60, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ रुद्रप्रयाग।
2. मदन सिंह 40, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
3. सूरत सिंह 42 वर्ष, निवासी ग्राम दैड़ा, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
4. बलवीर सिंह 70 वर्ष, निवासी ग्राम गैड़ बस्ती, ऊखीमठ रुद्रप्रयाग।

विज्ञापन
Accident In Rudraprayag Vehicle carrying wedding guests plunged into gorge Four dead
रुद्रप्रयाग में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सामान्य घायल
1. उम्मेद सिंह राणा 52, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ रुद्रप्रयाग।
2. राजेंद्र सिंह 56, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ रुद्रप्रयाग।
हायर सेंटर रेफर श्रीनगर 04
3. लविश राणा 25, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ रुद्रप्रयाग।
4. वंशिका 8,निवासी ग्राम कंथा ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
5. उर्मिला देवी 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलौंड, गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग।
6. पूजा 34 वर्ष, निवासी ग्राम कंथा, ऊखीमठ रुद्रप्रयाग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed