Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress launched a signature campaign against corruption

Rudraprayag News: भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Tue, 17 Nov 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 17 Nov 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Congress launched a signature campaign against corruption
रुद्रप्रयाग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी के नेतृत्व में आयोजित अभियान में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों पर जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। हस्ताक्षर अभियान में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षरों के माध्यम से प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे संघर्ष को समर्थन दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही तय करना विपक्ष का दायित्व है। जनता के मुद्दों को उठाने और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह रावत, अर्जुन गहरवार, नरेंद्र बिष्ट, अवतार सिंह नेगी,आलोक बगवाड़ी, बीर सिंह बुडेरा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed