{"_id":"6afc458415b96bef2d0977d4","slug":"defects-found-in-three-school-buses-challans-issued-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-122218-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: स्कूलों की तीन बसों में मिलीं खामियां, चालान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: स्कूलों की तीन बसों में मिलीं खामियां, चालान किए
Tue, 17 Nov 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो --
वाहनों की चेकिंग के लिए जनपद में चलाया जा रहा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। स्कूली बच्चों और यात्रियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह के नेतृत्व में परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गुलाबराय स्थित अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल और रैतौली स्थित क्रिस ज्योति एकेडमी की स्कूल बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल की तीन बसों में कमियां मिलीं। इनमें प्राथमिक उपचार पेटी, जरूरी लाइटों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। इस पर परिवहन विभाग ने तीनों बसों के चालान किए।
इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन को वाहनों में जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पायल सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विद्यालय प्रबंधन, वाहन चालकों, अभिभावकों और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्कूल बसों और वैन में सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य चालान करने के साथ ही विद्यालय प्रबंधन और वाहन संचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। 16 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों, वैन, कैब और यात्री बसों की जांच की जाएगी। संयुक्त टीम में एआरटीओ धर्मेंद्र बिष्ट, परिवहन विभाग के आरआई चेतन प्रकाश और यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा शामिल रहे।