फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयभीत कर सकता है वीडियो: साइड लगने पर कांवड़ियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, जमकर मचा बवाल; हुई तोड़फोड़

Sat, 05 Jul 2025 10:15 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 10:15 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कावड़ियों को अपनी सुरक्षा में लेकर रवाना किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ कोतवाली के बाहर एकत्रित हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन
fight uproar and vandalism between kanwariya and villagers after a car hit them
साइड लगने पर कावड़ियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

कार की साइड लगने से शनिवार की शाम करीब छह बजे मंगलौर के समीप रुड़की मार्ग पर कावड़ियों और कार सवारों के बीच बवाल हो गया। कावड़ियों ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही कार सवार लोगों के साथ मारपीट की। हंगामा होने पर आस-पास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर आ गए। जिसके बाद ग्रामीणों व कावड़ियों के बीच झड़प हो गई। 

fight uproar and vandalism between kanwariya and villagers after a car hit them
साइड लगने पर कावड़ियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ियों के खिलाफ दी गई तहरीर
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कावड़ियों को अपनी सुरक्षा में लेकर रवाना किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ कोतवाली के बाहर एकत्रित हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया। कार सवार ने आधा दर्जन से अधिक कावड़ियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

fight uproar and vandalism between kanwariya and villagers after a car hit them
साइड लगने पर कावड़ियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ियों से टकरा गई थी कार
अकबरपुर ढाढेकी निवासी नाजिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साढू गुफरान निवासी भारत नगर रुड़की व साली और तीन बच्चों के साथ अकबरपुर झोजा गांव में रिश्तेदारी में गए हुए थे। शनिवार की शाम को सभी कार से वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि कार को पीरपुरा की ओर मोड दिया, जैसे ही कार ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर पहुंची तो कार कावड़ियों से टकरा गई। जिसके बाद कावड़ियों ने कार सवारों को रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fight uproar and vandalism between kanwariya and villagers after a car hit them
साइड लगने पर कावड़ियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

तीन बच्चों समेत छह को चोट
आरोप है कि कार सवारों ने गाली गलौज का विरोध किया तो कावड़ियों ने लाठी डंडों से कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही मारपीट की। मारपीट में कार में सवार तीन बच्चों समेत छह को मामूली चोटें आईं। मारपीट होती देख बिझौली, पीरपुरा व आस-पास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर आ गए। इस दौरान कावड़ियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। तोड़फोड़ और मारपीट का मामला इलाके में आग की तरह फैल गया। 

विज्ञापन
fight uproar and vandalism between kanwariya and villagers after a car hit them
साइड लगने पर कावड़ियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने अपनी सुरक्षा में किया कांवड़ियों को रवाना
ग्रामीणों की भीड़ कोतवाली पर डट गई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगी। हंगामे की सूचना मिलने पर रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कावड़ियों को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आगे के लिए रवाना किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि कावड़ियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कावड़ियों को रवाना कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed