फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अग्निवीर भर्ती में सुविधाओं का टोटा: पानी तक को तरसे अभ्यर्थी, टॉयलेट ना बिजली, किराये ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 09 Oct 2026 01:30 AM IST
Alka Tyagi मनव्वर हुसैन, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
मनव्वर हुसैन, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 09 Oct 2026 01:30 AM IST
सार

अभ्यर्थियों ने बताया कि शुरुआत में पेयजल के लिए टैंकर भरकर आया था लेकिन खाली होने के बाद उसे दोबारा रिफिल नहीं कराया गया। ऐसे में अभ्यर्थियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Lack of amenities Candidates deprived even of water high rental costs add to woes
अग्निवीर भर्ती में असुविधा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पांच से 23 अक्तूबर तक रुड़की बीईजी केंद्र में चल रही अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में देशभर से रोजाना एक हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। नगर निगम की ओर से की गई व्यवस्थाओं की पड़ताल में पेयजल, शौचालय और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाओं की कमी सामने आई।



अभ्यर्थियों ने बताया कि शुरुआत में पेयजल के लिए टैंकर भरकर आया था लेकिन खाली होने के बाद उसे दोबारा रिफिल नहीं कराया गया। ऐसे में अभ्यर्थियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, बायो टॉयलेट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। टॉयलेट में बिजली के होल्डर तो लगाए गए हैं लेकिन उनमें न तो बिजली की सप्लाई है और न ही बल्ब लगाए गए हैं।

इससे रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी भर्ती स्थल पर फोन चार्जिंग स्टेशन नहीं हैं। अभ्यर्थी रुड़की बस अड्डे स्टेशन, ढाबों और आसपास की दुकानों का सहारा ले रहे हैं। कुछ अभ्यर्थी अपने साथ पावर बैंक लेकर पहुंचे हैं। भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए टेंट लगाए गए हैं लेकिन उनका कहना है कि यहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े

Trending Videos
Agniveer Recruitment Lack of amenities Candidates deprived even of water high rental costs add to woes
मोबाइल चार्जिंग के लिए खड़े युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कई अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ कचहरी रोड पर पेड़ों के नीचे आराम करते नजर आए। अभ्यर्थियों का कहना है कि इतनी बड़ी भर्ती प्रक्रिया के बावजूद शासन-प्रशासन के अधिकारियों की ओर से मौके पर व्यवस्थाओं का पर्याप्त निरीक्षण नहीं किया गया। मौके की स्थिति ने व्यवस्थाओं की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Agniveer Recruitment Lack of amenities Candidates deprived even of water high rental costs add to woes
खाली बायो टॉयलेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कमरों के किराये ने बढ़ाई परेशानी, 1500 रुपये तक वसूली
अग्निवीर भर्ती में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों को ठहरने के लिए कमरा लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है। हापुड़, उत्तर प्रदेश निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने पुत्र ग्रंथ और पर्व के साथ दो दिन पहले रुड़की पहुंचे थे। बस अड्डे के पास कमरा लेने पर 1000 रुपये से कम में कोई कमरा नहीं मिला। होटल संचालक 1200 से 1500 रुपये तक किराया ले रहे हैं जबकि ऑनलाइन बुकिंग में कम किराया दिख रहा है। दीपक ने आरोप लगाया कि चेकआउट के समय सामान समेटने तक का पर्याप्त समय नहीं दिया जाता। होटल स्टाफ निर्धारित समय होते ही कमरा खाली करने के लिए कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agniveer Recruitment Lack of amenities Candidates deprived even of water high rental costs add to woes
खाली पानी का टैंकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चार दिन से सूखा टैंकर, पेट्रोल पंप से ले रहे पानी
गर्मी के बीच अभ्यार्थियों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। यूपी हापुड़ के बहादुरपुर निवासी शिवम, आगरा-शिकोहाबाद निवासी विकास, राजकुमार आदि ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को बस अड्डे पहुंचे थे। एसडीएम चौक के पास जहां पानी का टैंकर खड़ा है वो पिछले चार दिन से खाली है। ऐसे में उन्हें पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। कई तो मजबूरी में आसपास के पेट्रोल पंपों से पानी लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। बस अड्डे पर फोन चार्ज कर वे अपने परिजनों को सुरक्षित होने की जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Lack of amenities Candidates deprived even of water high rental costs add to woes
पेड़ों के नीचे आराम करते युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सफाई व्यवस्था में कोई कमी न हो इसके लिए तहसील से भी मॉनिटरिंग के लिए एक स्टाफ की नियुक्ति के निर्देश दे दिए हैं। मोबाइल चार्जिंग एक जरूरी सुविधा है। इसे भी जल्द लगाने का प्रयास किया जाएगा। सफाई और पानी की व्यवस्था में कमी की जांच की जाएगी। जो जिम्मेदारी होगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक रामचंद्र सेठ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed