फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rohit and Purva crowned Mr. and Miss Fresher

Roorkee News: रोहित और पूर्वा बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

Fri, 09 Oct 2026 05:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Rohit and Purva crowned Mr. and Miss Fresher
सालियर स्थित बीआरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में उमंग फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बीबीए के छात्र रोहित को मिस्टर फ्रेशर और बीएससी आईटी की छात्रा पूर्वा मलिक को मिस फ्रेशर चुना गया। संस्थान की ओर से दोनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से किया गया। फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना, वरिष्ठ व नवप्रवेशी विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय व सौहार्द बढ़ाना रहा। संस्थान के अध्यक्ष जलज गौड़, उपाध्यक्ष रोहन गौड़, प्राचार्य डॉ. रंजना रानी और निदेशक डॉ. हिमाद्री फुकन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष आदित्य शर्मा, अमित शर्मा, नेहा सैनी समेत सहायक प्रोफेसर अतिया, गुंजन, सोनम, अंजलि, प्रशासनिक अधिकारी तपोनिधि भारद्वाज, अमित सेठी और गोविंद कन्नौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed