फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाई में गिरी मैक्स: बरसाती नाले में समा गई आठ जिंदगियां, सामने आया दर्दनाक हादसे का ये कारण, तस्वीरें

Tue, 15 Jul 2025 09:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मुवानी/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, मुवानी/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jul 2025 09:57 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News:  मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर मैक्स मंगलवार शाम लगभग पांच बजे बोकटा गांव की ओर निकली। भंडारीगांव पुल के पास लगभग एक किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे गिर गई।

विज्ञापन
Pithoragarh Accident Max Fell into Ditch Eight People Died Reason come Photos
वाहन खाई में गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुए दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। सवारियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बरसाती नाले में समा गई। इस भीषण दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के हैं। हादसे से पूरे गांव में कोहराम मचा है।



वहीं, जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपातकालीन कोर कमेटी की बैठक बुलाई। उन्होंने पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और अन्य संबंधित अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। 

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पिथौरागढ़ में बोकटा जा रही मैक्स खाई में गिरी, दो सगी बहनों समेत आठ की मौत; छह घायल
 

Pithoragarh Accident Max Fell into Ditch Eight People Died Reason come Photos
वाहन खाई में गिरा - फोटो : एजेंसी

बता दें कि मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर मैक्स मंगलवार शाम लगभग पांच बजे बोकटा गांव की ओर निकली। भंडारीगांव पुल के पास लगभग एक किलोमीटर आगे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखचे उड़ गए और शव बाहर छिटक गए।

Pithoragarh Accident Max Fell into Ditch Eight People Died Reason come Photos
वाहन खाई में गिरा - फोटो : एजेंसी

पास से गुजरते लोगों के जरिसे बोकटा के ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वे दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। आठ घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pithoragarh Accident Max Fell into Ditch Eight People Died Reason come Photos
वाहन खाई में गिरा - फोटो : एजेंसी

सभी को मुवानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन आठ वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय चालक नरेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी छह घायलों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में मृत दीक्षा पत्नी पंकज बोरा पिथौरागढ़ के चंडाक की रहने वाली थीं। वह हरेला पर्व पर मायके गई थीं। अन्य सभी मृतक बोकटा गांव के हैं।

विज्ञापन
Pithoragarh Accident Max Fell into Ditch Eight People Died Reason come Photos
यहीं हुआ हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

हादसे की सूचना के बाद जिला मुख्यालय से एडीएम डॉ.योगेंद्र सिंह ने मुवानी पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। थल के तहसीलदार राम प्रसाद और थल थानाध्यक्ष शंकर रावत भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed