फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में झमाझम बारिश: बर्फबारी के बाद चांदी की तरह चमके पहाड़, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड; तस्वीरें

Sat, 28 Dec 2024 03:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Dec 2024 03:14 PM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश का दौरा जारी है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बारिश हो रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Rain continues in many districts of Uttarakhand
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। शनिवार सुबह से ही देहरादून में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। ठंड में इजाफा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। ठंड से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

 
Uttarakhand Weather: Rain continues in many districts of Uttarakhand
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, चमोली जनपद में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में करीब तीन तो हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।

 
Uttarakhand Weather: Rain continues in many districts of Uttarakhand
उत्तराखंड का मौसम - फोटो : अमर उजाला
औली सड़क पर कटर मशीन से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए हैं। चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बाधित हो गए हैं। बदरीनाथ धाम में महायोजना मास्टर प्लान के काम पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। धाम में एनएचआईडीसीएल के 8 इंजीनियर और लगभग 150 मजदूर मौजूद हैं, जिन्हें निचले क्षेत्रों में लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Rain continues in many districts of Uttarakhand
उत्तराखंड बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कर्णप्रयाग में शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश शनिवार को भी जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद हुए। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे है। वही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहाड़ों में पहुचंने लगे है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed