फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका का कत्ल: युवक ने गला काट यहां फेंका धड़, सिर को थैले में डालकर डुबोया; मुश्ताक ने पूजा को इसलिए मारा

Thu, 01 May 2025 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 May 2025 12:29 PM IST
सार

Girlfriend Murder In Uttarakhand: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला काटकर धड़ और सिर अलग-अलग फेंक दिए। हरियाणा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime Man Beheads Girlfriend to End Relationship Dismembers Body to Destroy Evidence
पूजा हत्याकांड - फोटो : संवाद
उधमसिंहनगर जिले के खटीमा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर और धड़ को ठिकाने लगा दिया। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की की सिर कटी लाश बरामद कर ली है। सिर की तलाश जारी है। मृतका की बहन ने बीते साल दिसंबर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल (32) अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम (हरियाणा) में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। पूजा नवंबर में सितारगंज आ गई थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।
Uttarakhand Crime Man Beheads Girlfriend to End Relationship Dismembers Body to Destroy Evidence
पूजा के परिजनों से जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : संवाद
गला काटकर की हत्या और नहर में फेंका शव
इस पर पुरमिला ने 19 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया। उसने साढ़े पांच महीने पहले पूजा की गला काटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने की बात कबूल की।
Uttarakhand Crime Man Beheads Girlfriend to End Relationship Dismembers Body to Destroy Evidence
पूजा की फाइल फोटो और बहन की लाश देखकर रोता बड़ा भाई - फोटो : संवाद
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काली पुलिया अंडरपास से युवती का सिर कटा सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। जल पुलिस और गोताखोर लगातार नहर में सिर को बरामद करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हरियाणा की पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार, मुनिष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Crime Man Beheads Girlfriend to End Relationship Dismembers Body to Destroy Evidence
घटनास्थल से बरामद चादर में लिपटा पड़ा शव - फोटो : संवाद
मुश्ताक की शादी का पता चलने पर सितारगंज आई थी पूजा
सितारगंज में हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आए मुश्ताक अली ने बताया कि वर्ष 2022 में रुद्रपुर बस अड्डे पर उसकी पूजा से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में जान पहचान बढ़ने लगी। कुछ समय बाद मुश्ताक भी गुरुग्राम पहुंचकर कैब चलाने लगा। इसी बीच, दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। 
विज्ञापन
Uttarakhand Crime Man Beheads Girlfriend to End Relationship Dismembers Body to Destroy Evidence
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर लौटकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसका पता चलने पर पूजा भी सितारगंज पहुंची और उसकी मुश्ताक के साथ कहासुनी हुई। पंचायत में दोनों के बीच समझौता कराया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed