फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders anger erupted over the dilapidated roads in haldwani

हल्द्वानी: बदहाल सड़कों पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सिटी मजिस्ट्रेट को घेरा

Wed, 28 Oct 2026 11:22 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 28 Oct 2026 11:22 AM IST
सार

हल्द्वानी में बदहाल सड़कों, धूल और जाम से परेशान व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और दीपावली से पहले मुख्य बाजारों, मंडी व ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें दुरुस्त करने की मांग की; समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Traders anger erupted over the dilapidated roads in haldwani
नगर मजिस्ट्रेट का घेराव करते प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर की बदहाल सड़कों, जगह-जगह उड़ती धूल और जाम से परेशान व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने दीपावली से पहले मुख्य बाजारों, मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को शहर की बदहाल सड़कों से व्यापार पर पड़ रहे असर की जानकारी दी। व्यापारियों का कहना था कि हल्द्वानी जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग और नगर निगम के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा जनता और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। एक विभाग काम पूरा करता है तो दूसरे विभाग की ओर से सड़क खोद दी जाती है लेकिन मरम्मत समय पर नहीं होती।

विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सड़कों पर गड्ढे और धूल के गुबार के साथ दिनभर लगने वाले जाम से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इसका सीधा असर बाजारों में खरीदारी पर पड़ रहा है। दीपावली से पहले का समय छोटे, मध्यम और गरीब तबके के व्यापारियों के लिए सालभर की कमाई का बड़ा अवसर होता है। ऐसे में सड़कों की बदहाली के कारण ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। जल्द सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, सचिव राकेश गुप्ता टीटू, राजीव अग्रवाल, योगेश शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज जायसवाल, रजत माहेश्वरी, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, मदन मोहन जोशी, धर्मेंद्र गुप्ता, अश्मित गुजराल, चमन गुप्ता, अजय वर्मा आदि कई व्यापारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed