{"_id":"6819a3c3304566564700636d","slug":"nainital-case-accused-usman-additional-assistant-engineer-son-transferred-to-ghansali-2025-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नैनीताल कांड: उस्मान की काली करतूत... एएई बेटे को सजा; खटीमा से यहां किया गया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल कांड: उस्मान की काली करतूत... एएई बेटे को सजा; खटीमा से यहां किया गया तबादला
Tue, 06 May 2025 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 May 2025 11:26 AM IST
सार
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के एएई बेटे का घनसाली तबादला कर दिया गया है। सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर यह तबादला हुआ है।
विज्ञापन
nainital incident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कार्यालय में तैनात अपर सहायक अभियंता (सिविल) रिजवान खान का घनसाली (टिहरी गढ़वाल) तबादला कर दिया गया है। वह नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान का बेटा है।
कोतवाली व आईजी कार्यालय के पास के मुख्यमार्ग पर पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने पर उनके खिलाफ स्थानांतरण अधिनियम 2017 की धारा 24 के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी मो. उस्मान के घर के बाहर मौजूद पुलिस बल
- फोटो : संवाद
खटीमा में साढ़े तीन साल से तैनात था रिजवान खान
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी लोनिवि ठेकेदार उस्मान का बेटा रिजवान खान साढ़े तीन साल से लोनिवि निर्माण खंड खटीमा में अपर सहायक अभियंता पद पर तैनात है। विभाग में उनकी कार्यशैली को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी लोनिवि ठेकेदार उस्मान का बेटा रिजवान खान साढ़े तीन साल से लोनिवि निर्माण खंड खटीमा में अपर सहायक अभियंता पद पर तैनात है। विभाग में उनकी कार्यशैली को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी
- फोटो : संवाद
बताया जा रहा है कि हाई लेवल का ठेकेदार होने की वजह से उस्मान की विभाग में तूती बोलती थी और अफसरों से निकटता का फायदा परिवार ने भी उठाया था। उस्मान के बेटे रिजवान ने दो सितंबर 2004 को कनिष्ठ अभियंता पद पर गढ़वाल के लोनिवि अस्थाई खंड सैया में तैनाती की थी। लेकिन 25 सितंबर 2004 को उनका तबादला श्रीनगर हो गया था।
विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल में जुलूस निकालते लोग
- फोटो : संवाद
26 सितम्बर से 12 मई 2011 तक वे निर्माण खंड श्रीनगर में रहे थे। यहां पर अपर सहायक पद पर प्रोन्नत होने के बाद 14 नवंबर 2011 को वे प्रांतीय खंड उत्तरकाशी भेजे गए थे। 15 नवंबर 2011 से 3 जुलाई 2017 तक उत्तरकाशी में रहने के बाद उनका तबादला जुलाई 2017 को अस्थाई खंड भवाली में हो गया था।