फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nainital Snowfall: इंतजार खत्म, नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे; देखिए सात तस्वीरें

Mon, 13 Jan 2025 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Jan 2025 10:19 AM IST
सार

नैनीताल में इस साल का पहला हिमपात हुआ। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चोटियां बर्फबारी की वजह से चांदी की तरह चमकती नजर आईं। 

विज्ञापन
First snowfall of the season in Nainital
बर्फबारी के बीच पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

 

नैनीताल में रविवार तड़के सीजन का दूसरा और इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चोटियां बर्फबारी की वजह से चांदी की तरह चमकती नजर आईं। हल्द्वानी, बरेली और आसपास के अन्य इलाकों के पर्यटकों को हिमपात की सूचना मिली तो वे बर्फबारी का आनंद लेने के लिए नैनीताल पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे नैनीताल की सभी पार्किंग फुल हो चुकी थीं, जिसके चलते वाहनों को रूसी बाईपास में रोका गया। पर्यटकों ने बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर खूब मौज-मस्ती की।

Trending Videos
First snowfall of the season in Nainital
बर्फबारी से चमकीं चोटियां - फोटो : अमर उजाला

शहर के चीना पीक, स्नोव्यू, बिरला, सात नंबर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है, जबकि शहर के निचले हिस्सों व मॉलरोड क्षेत्र में बर्फ नहीं पड़ी। बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। इधर, बर्फबारी के कारण चार मार्ग बंद हो गए।

आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारापत्थर-किलबरी-पंगोट में दो, पदमपुरी-धानाचूली-पहाड़पानी, भटेलिया-मुक्तेश्वर-धानाचूली और ओखलकांडा-खनस्यू में लोनिवि की ओर से एक-एक जेसीबी मशीन लगाकर बर्फ हटवाकर मार्गों पर यातायात सुचारु कराया गया। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धुसिया ने बताया रविवार को अधिकतम तापमान 17 जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, पर्यटकों की आवाजाही के कारण बसों में सीट के लिए मारामारी की स्थिति रही। तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के बुकिंग क्लर्क राकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए।

First snowfall of the season in Nainital
नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

सैलानी बोले, मुराद हुई पुरी
घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। सुबह जब आंख खुली तो पहाड़ों पर बर्फ दिखी तो मस्ती करने निकल आए। यहां पहुंचकर ऐसा लग रहा है जैसे नएवर्ष का उपहार मिला है - शहनाज, पर्यटक।

सूचना मिलते ही तुरंत बर्फ का आनंद लेने हिमालय दर्शन पहुुंचे। नैनीताल में पहली बार बर्फ देखी है। यहां पहुंचने पर मानो जैसे मुराद पुरी हुई है। बर्फ में खूब मौज-मस्ती की। - मुस्कान, पर्यटक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
First snowfall of the season in Nainital
नैनीताल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी में बर्फबारी से खिले किसानों के चेहरे
मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, ओखलकांडा, गागर, कसियालेख, मनाघेर और चोरलेख क्षेत्र में हुई जमकर बर्फबारी हुई। इससे पहले बीते नौ दिसंबर को भी हल्की बर्फबारी हुई थी, लेकिन रविवार को बर्फबारी अच्छी मात्रा में होने से स्थानीय किसानों के साथ सैलानी भी खुश नजर आए। वहीं, सैलानी भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे। बर्फबारी के कारण मनाघेर के पास धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग पर सुबह करीब छह बजे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को पैदल ही गांव को जाना पड़ा। सुबह करीब 9:30 बजे बाद हल्की धूप खिलने के बाद पुलिस और स्थानीय वाहन चालकों की मदद से बर्फ को हटाकर वाहनों को बारी-बारी से रवाना किया गया। हालांकि 11 बजे तक सड़क पर यातायात सामान्य हो गया था। वहीं, सैलानियों के पहुंचे से अच्छा कारोबार होने के कारण मुक्तेश्वर के पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिले रहे।

विज्ञापन
First snowfall of the season in Nainital
जेसीबी द्वारा सड़क से हटाई गई बर्फ - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी और रामनगर में बारिश से बढ़ी ठंड
रात में बारिश और दिनभर तेज हवाओं के कारण मौसम ने फिर करवट ली। रविवार को 10.1 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सर्द बना रहा। हवा चलने के साथ दोपहर बाद धूप भी निकल आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। देहरादून मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जनवरी को फिर मौसम बदलेगा और कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार से मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी लेकिन शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। कई जगहों पर कोहरा भी रहेगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed