{"_id":"676cc2aa0ff9271c74068ea6","slug":"bhimtal-bus-accident-i-tried-hard-to-get-bus-on-the-road-but-story-of-accident-in-words-of-driver-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhimtal Bus Accident: 'मैंने बस को सड़क पर लाने की काफी कोशिश की, लेकिन...', चालक की जुबानी, हादसे की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal Bus Accident: 'मैंने बस को सड़क पर लाने की काफी कोशिश की, लेकिन...', चालक की जुबानी, हादसे की कहानी
Thu, 26 Dec 2024 08:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:36 AM IST
सार
भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक रोडवेज की बस पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती समेत चार की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए। हादसे में घायल चालक ने बताया कि हादसा कैसे हुआ?
विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक रोडवेज बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। एक कार को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक का कहना है कि हल्द्वानी से भीमताल की तरफ आ रही कार लंवा मोड़ काटते हुए बस के अचानक सामने आ गई और उसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया।
भीमताल बस दुर्घटना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैंने बस को सड़क की तरफ लाने की काफी कोशिश की, लेकिन बस खाई में गिर गई। हादसा होते ही कार चालक भाग गया। एसटीएच में भर्ती घायल परिचालक गौलापार निवासी गिरीश चंद्र दानी ने बताया कि बस पिथौरागढ़ से सुबह 5:15 बजे चली। दोपहर में बस के भीमताल पहुंचने से कुछ दूर पहले गलत दिशा से एक कार आ रही थी। कार को बचाने के चक्कर में बस अचानक पैराफिट से टकरा गई। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। वह मंजर भयानक था, अचानक आंखें बंद हो गई।
भीमताल बस दुर्घटना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहेली को तलाशती रहीं निगाहें
दमुवाहूंगा निवासी भूमिका पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। रंजना को जैसे ही पता चला कि उसकी सहेली भूमिका बस दुर्घटना में घायल हो गई और उसे एंबुलेंस से लाया जा रहा है तो वह दोपहर ढाई बजे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गई। जैसे ही एंबुलेंस आना शुरू हुई, रंजना की नजरें हर आपातकालीन वाहन में अपनी दोस्त को तलाशती रहीं। अपनी दोस्त की फिक्र में रंजना महिला तीमारदार से पूछती, आंटी 2132 नंबर की एंबुलेंस आई क्या।
आखिर में भूमिका के आने पर रंजना ने राहत की सांस ली। भूमिका का इलाज चल रहा है। वहीं, एक लड़की के पिता भी सूचना पर पहुंचे थे। उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि हम भीमताल से यहां आ गए लेकिन अब तक एंबुलेंस नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि भीमताल रोड पर बहुत अधिक ट्रैफिक है। घायलों के देरी से पहुंचने पर कौन जिम्मेदार होगा।

भीमताल में बस हादसे में घायलों को स्ट्रेचर नहीं मिलने पर पकड़कर लाते लोग
- फोटो : संवाद
मेरे पापा को भी चोट आई है..
दर्द से कराहते घायल लक्की मेहर ने बताया कि वह इंटर का छात्र है और मुनस्यारी में रहता है। पिता के साथ किसी काम से हल्द्वानी आ रहा था। पता ही नहीं चला कब हादसा हो गया। मेरे साथ पापा भी थे, उन्हें भी बहुत चोट लगी है। घायल कोमल आर्या (23) निवासी दमुवादूंगा के सिर पर गंभीर चोट है। सूचना पर उनका परिवार एसटीएच पहुंचा। भाई अंकुर ने बताया कि कोमल बीएससी नर्सिंग में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। छुट्टियां पड़ने पर वह दोस्तों संग आ रही थी।

भीमताल के आमडाली के पास बस हादसे में घायल यात्री खाई में पड़े हुए
- फोटो : संवाद
नैनीताल घूमने के अचानक बने प्लान ने बचा ली 10 छात्राओं की जिंदगी
भीमताल के आमडाली में हुए हादसे में 10 छात्राओं को किस्मत ने बचा लिया। पिथौरागढ़ के नर्सिंग कॉलेज की ये छात्राएं बुधवार को छुट्टी के चलते अपने घर जाने के लिए हल्द्वानी का टिकट लेकर बस में बैठी थीं। फिर अचानक नैनीताल घूमने का प्लान बनने पर वे घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर पहले खुटानी में उतर गईं।