फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhimtal Bus Accident: सामने आई बड़ी चूक...बना दिया होता स्पीड ब्रेकर तो न होता दर्दनाक हादसा; बच जाती जान

Thu, 26 Dec 2024 08:35 AM IST
शाहरुख खान चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Dec 2024 08:35 AM IST
सार

भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक कार को बचाने के प्रयास में रोडवेज की बस पैरापिट तोड़ते हुए 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दंपती समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक- परिचालक समेत 26 यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident Villagers had expressed fear of a major accident ten months ago
Bhimtal Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
पहले मरचूला और अब आमडाली में बस हादसों ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कब इनसे सबक लिया जाएगा और लोगों का सफर सुरक्षित हो सकेगा। पर्यटन बढ़ाने के लिए पहाड़ में नई-नई जगह खोजना तो ठीक है, मगर उसके अनुरूप बढ़ते यातायात को कंट्रोल करना भी जरूरी है। कम से कम वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण तो जरूरी है।


आमडाली में तीव्र मोड़ वाली जगह पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए वहां के ग्रामीणों ने दस महीने पहले ही लोनिवि अफसरों को चेताया था। ग्रामीणों के साथ ही विधायक रामसिंह कैड़ा की भी इन अफसरों ने नहीं सुनी। वे सोए रहे। अफसर यदि समय पर जाग गए होते बुधवार को शायद यह हादसा न हुआ होता। अब ऐसे हादसे पहाड़ों को डरा रहे हैं।
Bhimtal Bus Accident Villagers had expressed fear of a major accident ten months ago
भीमताल के आमडाली के पास बस हादसे में घायल यात्री खाई में पड़े हुए - फोटो : संवाद
कैंची धाम के प्रति विभिन्न प्रांतों के लोगों की आस्था में जब से उबाल आया है, तब से भीमताल-रानीबाग रोड पर यातायात का दबाव दिन दूना रात चौगुना बढ़ गया है। लोनिवि के रिकॉर्ड के मुताबिक भीमताल-रानीबाग रोड पर पिछले एक साल से रोजाना औसतन 17,300 से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजर रहे हैं। इनमें यूपी, महाराष्ट्र, नोएडा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश से आने वाले चौपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक है।
 
Bhimtal Bus Accident Villagers had expressed fear of a major accident ten months ago
भीमताल के आमडाली में खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हालत में रोडवेज बस - फोटो : संवाद
हल्द्वानी से बोहराकून तक सड़क पर खड़ी चढ़ाई है, लिहाजा यहां वाहनों की रफ्तार थोड़ा कम रहती है। बोहराकून से आमडाली तक लगभग एक किलोमीटर के दायरे में न तो चढ़ाई है और न ही ढलान। यहां जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां तीव्र मोड़ होने के साथ-साथ सड़क संकरी भी है। इसके बावजूद वाहन चालक यहां पूरी रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हैं। वाहनों की यही रफ्तार आमडाली के लोगों परेशान किए हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident Villagers had expressed fear of a major accident ten months ago
भीमताल के आमडाली के पास बस हादसे में घायल यात्री खाई में पड़े हुए - फोटो : संवाद
विधायक ने खुद एक्सईएन तक पहुंचाई थी मांग
आमडाली निवासी पुलक रंजन शुक्ल, सरोज कांडपाल, रेवती कांडपाल, मुन्नी देवी, मयंक कांडपाल, नेहा बिष्ट, गीता विष्ट आदि ने इसी साल 16 फरवरी को विधायक रामसिंह कैड़ा को बताया था कि यहां अक्सर हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार दौड़ती गाड़ियां हादसे का कारण बनती रहती हैं। उन्होंने हादसों से बचने के लिए सड़क के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी। विधायक ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण भी किया था और ग्रामीणों के समक्ष ही लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को फोन कर स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए थे। विधायक का हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र भी ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को भेजा गया था। फिर भी लोनिवि के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन बुधवार को बस हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां स्पीड ब्रेकर होते तो शायद यह हादसा नहीं होता।
 
विज्ञापन
Bhimtal Bus Accident Villagers had expressed fear of a major accident ten months ago
भीमताल के आमडाली में खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हालत में रोडवेज बस - फोटो : संवाद
गलत दिशा में दौड़ती हैं बाहरी नंबर की गाड़ियां
पिछले कुछ समय से भीमताल-रानीबाग रोड पर बाहरी नंबर की गाड़ियां अधिक दौड़ रही हैं। इनमें से अधिकांश कैंची धाम पहुंचती हैं। बाहरी नंबर की गाड़ियां लेकर आने वाले अधिकांश वाहन चालकों को पहाड़ में ड्राइविंग का विशेष अनुभव नहीं होता है। खाई की ओर वाहन चलाने से वे डरते हैं और अक्सर ऊपर नीचे आते-जाते वक्त पहाड़ी की ओर से सटकर चलते हैं। ऐसे में वह गलत तरीके से बैंड काटते हैं। इससे आए दिन इस रोड पर चौपहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होती रहती है। ऐसे वाहन चालकों पर न तो पुलिस की नजर रहती है और न ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed