फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldwani News: नया बाजार...पांच दुकानें धू-धू कर जलती रहीं, न एई ने फोन रिसीव किया न जेई ने; देखिये तस्वीरें

Wed, 18 Dec 2024 10:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Dec 2024 10:10 AM IST
सार

नया बाजार में हुए अग्निकांड में जल संस्थान और दमकल विभाग दोनों की लापरवाही सामने आई है। सूचना मिलने के घंटे भर बाद जल संस्थान के अधिकारियों को फायर हाईड्रेंट में पानी छोड़ने के लिए फोन किया था। जल संस्थान के एई और जेई ने फोन रिसीव नहीं किया। 

विज्ञापन
AE and JE did not receive the phone even after the news of shops being burnt in haldwani naya bazaar
हल्द्वानी नया बाजार अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

रविवार को नया बाजार में हुए अग्निकांड में जल संस्थान और दमकल विभाग दोनों की लापरवाही सामने आई है। दमकल ने आग लगने की सूचना मिलने के घंटे भर बाद जल संस्थान के अधिकारियों को फायर हाईड्रेंट में पानी छोड़ने के लिए फोन किया था। तब न तो जल संस्थान के एई ने फोन रिसीव किया और न ही जेई ने।

AE and JE did not receive the phone even after the news of shops being burnt in haldwani naya bazaar
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

आग लगे होने के दौरान दमकल टीम को मौके पर फायर हाईड्रेंटों में पानी नहीं मिला था। तब दमकल कर्मियों को लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी का इंतजाम करना पड़ा था। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने दमकल और जल संस्थान दोनों का जवाब तलब किया था।मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को भेजे गए जवाब में यह लापरवाही सामने आई।

AE and JE did not receive the phone even after the news of shops being burnt in haldwani naya bazaar
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

सिटी मजिस्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि आग लगने की सूचना फायर स्टेशन के नियंत्रण कक्ष में एमडीटी के माध्यम से रात 8:20 बजे आई। इसके एक मिनट बाद ही फायर यूनिट को वाहन के साथ रवाना कर दिया गया। फायरमैन जगदीप सिंह ने ताज चौराहा के जैन मंदिर के पास स्थित फायर हाईड्रेंट को क्रियाशील करने के लिए जल संस्थान के एई रविंद्र कुमार को रात 9:14 बजे फोन किया। उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में जेई अमित आर्या के मोबाइल फोन पर रात 9:15 बजे और 9:26 बजे कॉल की गई। जयपाल सिंह के मोबाइल नंबर पर भी रात 9:27 बजे व 9:39 बजे कॉल की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
AE and JE did not receive the phone even after the news of shops being burnt in haldwani naya bazaar
दुकानें धू-धू कर जलती रहीं - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट में कहा गया है कि अग्निशमन अधिकारी ने घटना स्थल पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से जलापूर्ति के लिए मौखिक रूप से वार्ता की तो बताया गया कि बिजली कनेक्शन कट होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो रही है। लाइट के आते ही फायर हाईड्रेंट में पानी आने लगा।

 

विज्ञापन
AE and JE did not receive the phone even after the news of shops being burnt in haldwani naya bazaar
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
नया बाजार में हुए अग्निकांड मामले में दमकल विभाग का जवाब मिला है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
-एपी वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed