{"_id":"5732caee4f1c1b0105919dcc","slug":"heavy-hailstorm-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, एक बुजुर्ग संग 112 बकरियां मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, एक बुजुर्ग संग 112 बकरियां मरी
Wed, 11 May 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर-त्यूनी-चकराता
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर-त्यूनी-चकराता
Updated Wed, 11 May 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
heavy hailstorm in chakrata
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चकराता के त्यूनी में ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। ओलावृष्टि से कई गांवों में 112 बकरियों की मौत हो गई। वहीं, सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं और करीब दो दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया। बारिश के साथ करीब 25 मिनट तक जमकर ओले गिरे। जिससे खेतों में सफेद चादर बिछ गई।
उत्तराखंड में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, एक बुजुर्ग संग 112 बकरियां मरी
2 of 5
heavy hailstorm in chakrata
- फोटो : amar ujala
सोमवार रात हुई तेज बारिश से जहां कर्णप्रयाग-ज्योलीकोट हाईवे चार घंटे बंद रहा, वहीं चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग भी पहाड़ी दरकने से दांवापुल के पास बंद हो गया। उधर, थराली के आधा दर्जन मोटर मार्ग मंगलवार को भी नहीं खुले। मंगलवार को हुई ओलावृष्टि से खेत में काम रहे कई किसानों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर खुद को बचाया।
उत्तराखंड में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, एक बुजुर्ग संग 112 बकरियां मरी
3 of 5
heavy hailstorm in chakrata
इससे दो दर्जन गांवों का संपर्क चकराता से कट गया। सावड़ा खड्ड में आए उफान से सावड़ा बाजार के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन बह गई। यहां के 60 परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। मैदानी क्षेत्र में भी मंगलवार को आंधी तूफान से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गढ़वाल में बारिश से सिरोली में बरसाती नाले में आए उफान से कर्णप्रयाग-ज्योलीकोट मोटर मार्ग सुबह नौ बजे बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, एक बुजुर्ग संग 112 बकरियां मरी
4 of 5
heavy hailstorm in chakrata
ओलों से सेब, नाशपाती, आड़ू, खुमानी, पूलम को भी भारी क्षति पहुंची है। नागथात क्षेत्र में शाम तीन बजे 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। उपजिलाधिकारी ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। उधर, चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर पहाड़ी दरकने से दांवापुल के पास वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, एक बुजुर्ग संग 112 बकरियां मरी
5 of 5
heavy hailstorm in chakrata
इस दौरान सिमली, भटोली, उज्जवलपुर, खगेली आदि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी फंसे रहे, जबकि गढ़वाल और कुमाऊं को जाने वाले मुसाफिर भी चार घंटे यहीं अटके रहे। दूसरी ओर, थराली तहसील के थराली-घाट, डुंग्री-रूइसाण, थराली-पार्था, बूंगा-कोलपुड़ी, डुंग्री-रतगांव मोटर मार्ग रविवार से बंद हैं, जिससे तहसील के 20 से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।