फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinay Tyagi Murder: 16 साल की उम्र में रखा था अपराध की दुनिया में पहला कदम; 12 हत्याओं ने रोकी थी जमानत की राह

Sun, 28 Dec 2025 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लक्सर/हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, लक्सर/हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Dec 2025 11:02 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी हरिद्वार के लक्सर में 35 साल के आपराधिक जीवन का अंत हो गया। 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में पहला कदम रखा था। विनय त्यागी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में 57 से अधिक मुकदमों का पुलिंदा रख दिया था, जिनमें हत्या के 12 मामले थे।

विज्ञापन
Vinay Tyagi Murder Vinay his first step into world of crime at age of 16 35-year criminal career end in Laksar
vinay tyagi attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महज 16 वर्ष की उम्र में ही जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले विनय त्यागी के खिलाफ पहला मामला वर्ष 1985 में मेडिकल थाना मेरठ में अपहरण और आखिरी मामला हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली में 25 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हुआ था। धोखाधड़ी के इसी मामले में 24 दिसंबर को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जाते समय विनय त्यागी पर हमला हुआ। तीन गोलियां लगने के बाद गंभीर अवस्था में उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
Vinay Tyagi Murder Vinay his first step into world of crime at age of 16 35-year criminal career end in Laksar
गैंगस्टर विनय त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव के मूलनिवासी विनय त्यागी उर्फ टिंकू के खिलाफ पहला मामला 1985 में मेरठ के मेडिकल थाने में अपहरण के आरोप में दर्ज हुआ था। इसी साल उसके खिलाफ अपहरण का एक और मामला दर्ज हुआ।
 
Vinay Tyagi Murder Vinay his first step into world of crime at age of 16 35-year criminal career end in Laksar
गैंगस्टर विनय त्यागी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उसके नाम दर्ज होने वाले मामलों की सूची लंबी होती चली गई। त्यागी के खिलाफ हत्या, अपहरण, फिरौती, जानलेवा हमला, गैंगस्टर सहित संगीन धाराओं में 59 मामले दर्ज बताए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vinay Tyagi Murder Vinay his first step into world of crime at age of 16 35-year criminal career end in Laksar
गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा से पहले गली के बाहर तैनात पुलिस व मौके पर मौजूद सीओ सिविल लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें सबसे अधिक 29 मामले उत्तर प्रदेश के मेरठ में दर्ज हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 15, गाजियाबाद में 3, दिल्ली में 2, सीतापुर में 1, बुलंदशहर में 1, सहारनपुर में 1, जबकि, उत्तराखंड के देहरादून में 4, हरिद्वार में 2 और लक्सर में एक मामला दर्ज है। 15 सितंबर को देहरादून में उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ था।
 
विज्ञापन
Vinay Tyagi Murder Vinay his first step into world of crime at age of 16 35-year criminal career end in Laksar
गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा से पहले गली के बाहर तैनात पुलिस व मौके पर मौजूद सीओ सिविल लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनय त्यागी के खिलाफ आखिरी मामला चार दिसंबर को लक्सर कोतवाली में उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख की रकम हड़पने के आरोप में दर्ज हुआ था। इसी मामले में उसे 24 दिसंबर को बी वारंट पर लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाया जा रहा था। वहां दोपहर करीब एक बजे फ्लाईओवर पर शूटर सन्नी उर्फ शेरा व अजय ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed