{"_id":"6aafc5618b6f4645000511e8","slug":"no-108-emergency-service-at-laldhang-phc-for-a-month-haridwar-news-c-35-hrd1002-154229-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लालढांग पीएचसी में एक महीने से नहीं 108 आपातकालीन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लालढांग पीएचसी में एक महीने से नहीं 108 आपातकालीन सेवा
विज्ञापन
- मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी, लोगों ने समस्या दूर करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। लालढांग राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पिछले एक महीने से 108 सेवा नहीं होने से क्षेत्र की इमरजेंसी सेवा ठप है। इस वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने 108 की व्यवस्था करने की मांग की है।
लालढांग में केंद्र पर रहने वाली 108 पिछले एक माह से खराब होने की वजह से वर्कशाप में खड़ी है। लालढांग क्षेत्र के गांव रसूलपुर, मीठीबेरी, मंगोलपुरा, चमरिया, कटेबड़, लाहरपुर, चिड़ियापुर, नयागांव, मोल्हापुरी, डालूपुरी, गैंडीखाता, ढंडियानवाला गांव की तीस हजार की आबादी में इमरजेंसी की एक मात्र सेवा 108 है, जो बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पीएचसी में केवल प्राथमिक उपचार ही होता है। प्रसव के दौरान मरीज को रेफर करना पड़ जाए तो बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए 20 किलोमीटर दूर श्यामपुर से 108 आपातकालीन सेवा मंगवाई जाती है। अगर किसी वजह से श्यामपुर वाली 108 व्यस्त हो तो क्षेत्र के लोगों को निजी खर्च कर से एंबुलेंस करनी पड़ती है। लालढांग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी किशन सिंह चौहान ने बताया कि जल्द दूसरी 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है, ताकि केंद्र पर आपातकालीन स्थिति में मरीजों को रेफर किया जा सके।