सोमवती अमावस्या पर देश के विभिन्न भागों से हरिद्वार आए लाखों श्रद्घालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाई।
स्नान के चलते हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का रेला बना रहा। बहुत तड़के से ही गंगा घाटों पर लगी भीड़ तीसरे पहर तक चलती रही। कुशावर्त एवं नारायणी शिला जाकर श्राद्घ-तर्पण और पितृ कर्म संपन्न कराए।
3 of 9
somwati amawasya snan
- फोटो : अमरउजाला
नारायणी शिला पर जहां अपार भीड़ रही, वहीं कुशावर्त पर भी तिल रखने की जगह शेष नहीं थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे आई तेज वर्षा ने गंगा घाटों पर भगदड़ मचा दी। करीब एक घंटे बाद जब वर्षा थमी तब स्नानार्थी पुन: घाटों पर पहुंचे।
4 of 9
somwati amawasya snan
- फोटो : अमरउजाला
सोमवती पर आने वाले यात्रियों में सर्वाधिक भीड़ पंजाब और जम्मू कश्मीर से आए श्रद्घालुओं की थी। राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुमांऊ मंडल से भी खासी संख्या में श्रद्घालु गंगा नहाने पहुंचे।
5 of 9
somwati amawasya snan
- फोटो : अमरउजाला
दोपहर के समय हर की पैडी पर मां गंगा को सामुहिक भोग लगाया गया। नगर के अनेक मठों, आश्रमों और अखाड़ों में सोमवती भोज आयोजित किए गए।