{"_id":"5702b0884f1c1b565cc811d8","slug":"difficulties-in-the-way-of-kedarnath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा' तस्वीरें देखें....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा' तस्वीरें देखें....
Tue, 05 Apr 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ मार्ग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केदारनाथ यात्रा के लिए 35 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में शासन-प्रशासन ने यात्रा तैयारियों को लेकर कमर कस दी है। बावजूद इसके गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच यू पसरे पड़े है टूटे ग्लेशियर, जिससे रास्ता बाधित हो रखा है।
केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा'
2 of 5
केदारनाथ मार्ग
- फोटो : amar ujala
धाम को जोड़ने वाली सड़क अब भी बदहाल बनी हुई है। जबकि इस बार तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की बात हो रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग लिनचोली से छानी कैंप के बीच कई स्थानों पर इस तरह से क्षतिग्रस्त हो रखा है।
केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा'
3 of 5
केदारनाथ मार्ग
- फोटो : amar ujala
केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष गंगोत्री-यमनोत्री के साथ अक्षय तृतीया के दिन शुरू हो रही है। यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यपाल के सलाहकार रविवार को केदारनाथ का निरीक्षण कर चुके हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर छानीकैंप के निकट ग्लेशियर फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा'
4 of 5
केदारनाथ मार्ग
- फोटो : amar ujala
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। गौरीकुंड से भीमबली के बीच में कई बोल्डर पड़े हुए हैं। रामबाड़ा से छोटी लिनचोली के बीच चार सौ मीटर रास्ता भूस्खलन व भू-धंसाव से ध्वस्त हो रखा है। केदारनाथ यात्रा के लिए रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट के बीच पैदल रास्ते में जमी बर्फ को काटकर निम पैदल रास्ता बहाल कर रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ की राह में अब भी है 'आपदा'
5 of 5
केदारनाथ मार्ग
- फोटो : amar ujala
छोटी लिनचोली से छानीकैंप के बीच तीन बड़े ग्लेशियर टूटे हैं। धाम में पुनर्निर्माण में जुटे निम ने रास्ते से आवाजाही के लिए प्रभावित स्थानों पर बर्फ और मिट्टी को काटकर एक फीट चौड़ी पगडंडी बनाई है। शनिवार को खच्चरों से पैदल रास्ते निम का राशन भी पहुंचा है। हालांकि केवल 35 दिनों में रास्ता को ठीक करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।