प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों गुरुवार को लोकार्पित हुई परियोजनाओं का लाभ वाराणसी की जनता तक पहुंचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। लोकार्पित कुछ परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है, हालांकि कुछ परियोजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तकनीकी पहलुओं पर काम शुरू कर दिया गया है। दशाश्वमेध घाट पर बनकर तैयार टूरिस्ट प्लाजा की खूबसूरती निहारने लोग पहुंच रहे हैं।
नाइट बाजार की टेंडर प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया गया है। उधर, सिंधौरा थाने में फर्नीचर आदि का काम कराया जा रहा है और पिंडरा के अग्निशमन केंद्र में काम काज शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि लोकार्पित परियोजनाओं को लाभ जल्द से जल्द जनता को मिले। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इसी महीने तक सभी परियोजनाओं का लाभ मिलने लगेगा।
नाइट बाजार का हाल
2 of 7
वाराणसी में बना नाइट मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के अनुसार लोकार्पण के बाद चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे नाइट बाजार का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह में फाइनल होगी। दुकानों के आवंटन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उधर नगवां के उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति जारी है। इसका फायदा आम जनता को मिलने लगा है।
दशाश्वमेध भवन का हाल
3 of 7
दशाश्वमेध भवन
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध भवन में विस्थापित दुकानदारों को 20 दुकानें आवंटित कर दी गई हैं। इसमें पहले लोअर बेसमेंट में आठ, दूसरे लोअर बेसमेंट में एक और ऊपरी बेसमेंट में 15 दुकानें लाटरी के जरिए दे दी गई हैं। यहां बनी सात दर्जन से ज्यादा दुकानों का आवंटन निविदा के जरिए किया जाएगा।
लालपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशिक्षण अगले सप्ताह
4 of 7
बड़ालालपुर खेल मैदान
- फोटो : अमर उजाला
बड़ालालपुर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कुल आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट कोच न होने से कोई प्रशिक्षण सत्र नहीं शुरू हुआ। जबकि सिंथेटिक ट्रैक पर डी एरिया, फुटबाल मैदान के समतलीकरण सहित कई कार्य अधूरे होने और प्रशिक्षक के छुट्टी पर जाने से प्रशिक्षण अगले सप्ताह से होगा।
सिंधोरा थाना
5 of 7
सिंधौरा थाना
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित ग्रामीण पुलिस का सिंधोरा थाना अभी क्रियाशील नहीं हो सका है। अभी भी किराये के कमरे में ही थाना है। पुलिसकर्मियों के अनुसार इंटरनेट, बिजली, फर्नीचर को लेकर अभी कुछ काम रह गया है। दावा है कि दो से तीन दिन में थाना नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। उधर, इस थाने को देखने के लिए ग्रामीण भी जुट रहे हैं।