फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हवा के साथ बारिश मौसम हुआ खुशनुमा लेकिन किसान परेशान, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Mon, 27 Apr 2020 10:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Apr 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Weather change heavy rain temperature in varanasi purvanchal

रविवार आधी रात के बाद गरज-चमक और तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश से शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर सड़कों पर कई जगहों पर पानी भी जमा हो गया है।  तो वहीं नगर निगम ने भी मानसून आने से पहले नालों-सीवर की साफ-सफाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

Weather change heavy rain temperature in varanasi purvanchal

उधर ग्रामीण इलाकों में किसान खेतों में पड़ी अपनी फसल को लेकर परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि अगर इसी तरह बारिश होती रही तो उनका फसल नुकसान हो जाएगा।

Weather change heavy rain temperature in varanasi purvanchal

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल तक वाराणसी और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather change heavy rain temperature in varanasi purvanchal

बारिश से पहले नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने नालों की सफाई का निरीक्षण किया। मातहतों को निर्देश दिया कि नालों की बेहतर ढंग से सफाई करें। ताकि, मानसून के समय शहर में जलभराव की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

विज्ञापन
Weather change heavy rain temperature in varanasi purvanchal

पांचों जोन में नाला गैंग, जेसीबी की मदद से शहर के समस्त छोटे-बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं नगर आयुक्त गौरांग राठी कर रहे हैं। नगर निगम का पूरा प्रयास है इस बार जलभराव में कहीं भी पानी ना लगने पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed