उत्तर प्रदेश के मऊ में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमर उजाला, जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधन में बुधवार की सुबह सात बजे 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला नगर के आजमगढ़ मोड़ से शुरू होकर नगर के हर मार्गों से होते हुए वापस आजमगढ़ मोड़ पर आकर खत्म हुई। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
इस दौरान पूरा मऊ नगर 'जागो रे मतदाता, तुम हो भाग्यविधाता', 'पहले मतदान करेंगे फिर करेंगे जलपान', 'लोकतंत्र की बढ़ाएं शान, 19 मई को करें मतदान' सहित आदि नारों से गूंज उठी। लोकतंत्र के इस महाउत्सव में सरकारी विभागों, विभिन्न स्कूलों तथा समाजिक संगठनों के 12 हजार से ज्यादा लोगों ने भागीदारी किया।
अमर उजाला और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर मतदान की अपील करने वाली तख्तियां हाथों में तथा सिर पर मतदान करने की अपील करती टोपी पहनकर विभिन्न सरकारी विभाग, स्कूलों तथा समाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। मानव श्रृंखला आजमगढ़ मोड़ से शुरू होकर रोडवेज बाजार, बालनिकेतन मोड़, सिंधी कॉलोनी, रौजा बाजार, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, बल्लीपुरा, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, जहांगीराबाद, माता पोखरा, सलाहाबाद मोड़, बड़ी कम्हरिया, मुंशीपुरा होते हुए आजमगढ़ मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस दौरान 12 किमी की परिधि में सड़क के दाहिने ओर खड़े होकर छात्र, सरकारी कर्मचारी, समाजिक सदस्यों ने मानव श्रृखंला बनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा आजगढ़ मोड़ से किया गया। जहां वो छात्रों सहित अन्य को प्रोत्साहित करने के लिए ना केवल पैदल पूरे मार्गों का भ्रमण किया, बल्कि कई जगहों पर खुद लोगों तथा बच्चों के बीच पहुंचकर मानव श्रृखंला में शामिल हुए।
इस दौरान डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महापर्व में शामिल होने की जिम्मेदारी सभी मतदाताओं की है। 19 मई को लोकसभा चुनाव के होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें देशहित में कार्य करें। आपका एक-एक वोट देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। मानव श्रृंखला के दौरान स्कूली बच्चों के साथ अन्य लोगों को उत्साह देखते हुए बन रहा था। मानव श्रृंखला में 12 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।