फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के मोस्ट माफियाओं में नंबर वन, विकास दुबे से भी ज्यादा कुख्यात इस माफिया पर 40 से अधिक मुकदमे

Thu, 09 Jul 2020 10:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Jul 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Vikas dubey new number one in up most mafias mukhtar ansari More than 40 cases against him in ghazipur mau varanasi
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी गाजीपुर, मऊ, वाराणसी और जौनपुर में कुख्यात अपराधी के तौर पर जाने जाते हैं। मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण, रंगदारी, अवैध कब्जा सहित कुल 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराध की दुनिया के साथ ही वर्ष 1995 में राजनीति की दुनिया में भी मुख्तार ने कदम रखा और 1996 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद लगातार पांच बार विधायक रहे। यह पिछले 15 सालों से जेल में है। इन दिनों मुख्तार पंजाब के रोपड़ जेल में बंद हैं।

Vikas dubey new number one in up most mafias mukhtar ansari More than 40 cases against him in ghazipur mau varanasi
मुख्तार अंसारी

यूपी में अपराध की दुनिया में मुख्तार अंसारी एक बड़ा नाम है। बाहुबली नेता के रूप में भी मुख्तार को जाना जाता है। इस पर मर्डर, किडनैपिंग समेत 40 से ज्यादा केस उसके खिलाफ दर्ज हैं। मुख्तार की दबंगई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल में रहते हुए भी चुनाव जीतता है और अपने गैंग को भी चलाता है।

Vikas dubey new number one in up most mafias mukhtar ansari More than 40 cases against him in ghazipur mau varanasi
- फोटो : अमर उजाला

मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर के युसूफपुर में हुआ है। दादा इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, तो पिता कम्युनिस्ट नेता थे। मुख्तार को छात्र जीवन से ही दबंगई पसंद थी। 1988 में मुख्तार का नाम पहली बार हत्या के एक मामले से जुड़ा। हालांकि सबूतों के अभाव में वह बच निकला। इसके बाद 90 के दशक आते-आते वह ज़मीन के कारोबार और ठेकों की वजह से पूर्वांचल में अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बना चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas dubey new number one in up most mafias mukhtar ansari More than 40 cases against him in ghazipur mau varanasi
विधायक मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या से भी अंसारी का नाम काफी उछला और सालों चर्चा में रहा। इसके बाद 1996 में मुख्तार ने पहली बार राजनीति की दुनिया में कदम रखा और यूपी की मऊ सीट से विधानसभा का चुनाव जीता। इसके बाद पूर्वांचल में मुख्तार की तूती बोलने लगी।

विज्ञापन
Vikas dubey new number one in up most mafias mukhtar ansari More than 40 cases against him in ghazipur mau varanasi
मुख्तार अंसारी

अक्टूबर 2005 में मऊ में भड़की हिंसा के बाद मुख्तार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। तभी से वो जेल में बंद हैं। मुख्तार पर आरोप है कि वो गाजीपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में करोड़ रुपये के सरकारी ठेकों को नियंत्रित करता है। मुख्तार के दो बेटे हैं और दोनों करोड़पति हैं। भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर के वर्तमान सांसद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed