फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम आगमन से पहले भगवामय हुई काशी, शहर की इस तरह से की गई है सजावट

Sat, 14 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 14 Jul 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Varanasi ready to PM modi welcome
kashi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय आगमन की तैयारियां शुक्रवार को पूरी हो गई हैं। बस पीएम मोदी  के आने का इंतजार किया जा रहा है। पूरे जिले को सजाने संवारने का काम किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश के चलते थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन बारिश बंद होने पुन: सड़क बनाने, डिवाडडर रंग रोगन, साफ सफाई, कूड़े का उठान कार्य किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Varanasi ready to PM modi welcome
kashi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के स्वागत में काशी भगवामय हो गई है। झंडा-बैनर के साथ ही जगह-जगह प्रधानमंत्री के कटआउट लगाए गए हैं। खासकर राजातालाब, डीरेका के रूटों के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में जिला और महानगर की ओर से झंडा, बैनर लगाया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण कराया जाएगा। इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी वैन लगाई गई हैं। वैनों में लगी बड़ी-बड़ी स्क्रीनों पर लोग पीएम के कार्यक्रमों का लाइव टेलिकास्ट देख सकेंगे। यह वैन शहर से गांवों तक प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएंगी। 
 
Varanasi ready to PM modi welcome
kashi - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहीद उद्यान को पूरी तरह से चमका दिया गया है चारों तरफ लाइट व साउंड सिस्टम लगा दिए गए हैं। पौधों की कटाई छटाई कर दी गई है, जहां खाली स्थान थे वहां फिर से पौधे रोपे जा रहे हैं, ताकि पार्क पूरी जगह हरा भरा दिखे, वहीं जहां कन्वेंशन सेंटर व सिटी कमांड कंट्रोल कार्यालय है, वहां भी बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर लगाकर तैयारियां पूरी कर ली गई है

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi ready to PM modi welcome
kashi - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की टीम पूरे शहर के सभी डिवाइडरों व सड़कों की साफ सफाई करने में लगी रही। टीम ने शहर के सभी सड़कों व डिवाइडरों के कोने-कोने तक साफ सफाई की। वही कई क्षेत्रों में पानी से सड़कों व डिवाइडरों की धुलाई भी कराई गई। नगर निगम की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान में जिन जिन मार्गों से प्रधानमंत्री को गुजरना है उन क्षेत्रों को विशेष तौर पर टीम लगाकर साफ सफाई कराई गई है, जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण था उसे पूरी तरह से हटाकर साफ कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
Varanasi ready to PM modi welcome
kashi - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने पीएम आगमन के मद्देनजर जिले भर में स्वच्छता अभियान चलाया। महापुरुषों की प्रतिमाएं साफ की गई। महानगर की ओर से स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को सफाई की गई। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में हर मंडल स्वच्छता अभियान चला। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed