{"_id":"5bbf1749867a55283e7333ae","slug":"varanasi-police-take-unique-initiative-on-international-girl-child-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर वाराणसी पुलिस की अनूठी पहल, बेटियों को सौंपीं थानों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर वाराणसी पुलिस की अनूठी पहल, बेटियों को सौंपीं थानों की कमान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
नवरात्रि में देवी शक्ति को नजर रखते हुए और इंटरनेशनल गर्ल डे के मौके पर वाराणसी पुलिस ने गुरुवार को अनूठी पहल की। जिले के 25 थानों में से 15 थानों की कमान बेटियों के हाथ में दी गई। ऐसा 'हौसलों की उड़ान को मिली नई पहचान 'कार्यक्रम के तहत हुआ। कमान मिलने के बाद बेटियां भी पूरे एक्शन में रहीं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जब एक दिन के लिए शहर के विभिन्न ताने बेटियों के हवाले हुआ तो उनके तेवर के साथ शहर का नजारा भी कुछ हट कर नजर आया। थानेदारी की कुर्सी संभाल उन्होंने पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को समझा साथ ही पीड़ितों की फरियाद भी सुनी। बंदी गृह, मुंशी कार्यालय आदि का निरीक्षण करने के बाद क्षेत्र में भी निकली।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल गर्ल डे के मौके पर वाराणसी एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने देर रात एक आदेश जारी कर जिले के 25 स्थानों में से 15 थानों की कमान लड़कियों के हाथ में सौंपने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारियों को जानकारी दी गई थी कि गुरुवार को वह एक दिन के लिए बालिकाओं को जिम्मेदारी का टेकओवर देते हुए उनके सहयोगी के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की उनकी किशोरियों को जिन्होंने अपने संघर्ष भरे जीवन को जीते हुए समाज के सामने आदर्श स्थापित करने का काम किया है। उनके अंदर के नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शहर के सिगरा थाना, सारनाथ, मंडुवाडीह, आदमपुर, शिवपुर, कैंट, कोतवाली, जैतपुरा, महिला थाना, दशाश्वमेध थाना, चेतगंज, भेलूपुर, लंका चौक और लक्सा थानों 11 से 12 बजे के बीच बेटियों ने कुर्सी संभाली। इससे पहले थाना प्रभारी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।